फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Celebrity hairstylist sapna bhavnani uses ustra on ms dhoni

बिग बॉस वाली सपना ने एमएस धोनी के गले पर चलाया उस्तरा, देखिए VIDEO

Sun, 29 Jul 2018 05:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Jul 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
Celebrity hairstylist sapna bhavnani uses ustra on ms dhoni
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी करियर के शुरुआत से ही अपनी हेयर स्टाइल के लिए काफी चर्चित रहे हैं। वह समय-समय पर अपना अंदाज बदलते रहते हैं। कभी लहराती लंबी जुल्फों में आते हैं तो कभी छोटे आर्मी कट से सभी के दिल में छा जाते हैं।
विज्ञापन


धोनी की स्टाइलिंग का जिम्मा सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट और बिग बॉस सीजन-6 की प्रतिभागी रह चुकीं सपना भवनानी संभालतीं हैं। अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धोनी के साथ तस्वीरें शेयर करने वाली सपना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है।
विज्ञापन

Celebrity hairstylist sapna bhavnani uses ustra on ms dhoni
वीडियो में वह धोनी की शेविंग करती नजर आ रही हैं। इस शेविंग की खासियत यह है कि सपना यहां किसी रेजर या ट्रिमर की जगह एक उस्तरा इस्तेमाल करती दिखाई दे रही हैं। सपना इसमें एमएस धोनी की शेविंग करती नजर आ रही हैं।


. Have been learning how to use an Ustra from a super talented local barber named Fazil. Today I got to use my learning on my mentor @mahi7781 It’s an amazing #gurupurnima indeed. #jebaat . . Mahi yaar tum bhale humare saath ek photo post na karo par tum hamesha hamare saath pagal photos lete ho and hame apne upar experiment karne dehte ho. Aaj tumne hame first time ustra chalane diye apne gale par.... itna confidence!!! Yaar Hum toh bus... khushi se gir pade. Rula diya yaar!! #fangirl #captainsaab #12years . . . . . #dhoni #madowothair #sapnabhavnani #whatalife #barber #india #mumbai #shootlife #love

A post shared by बम्बई की रानी (@sapnamotibhavnani) on



दरअसल सपना फजील नाम के एक नाई से उस्तरा चलाना सीख रही थीं। उन्होंने गुरु पुर्णिमा के अवसर पर फजील को धन्यवाद कहने के लिए यह वीडियो शेयर किया था। सपना को फजील से सीखे गए हुनर की आजमाइश का मौका धोनी पर मिला गया। उन्होंने जिस उस्तरे से धोनी की दाढी बनाई उसे ‘लकी चार्म’ बताते हुए अपने पास रख लिया।

Celebrity hairstylist sapna bhavnani uses ustra on ms dhoni

साथ ही सपना ने शिकायती लहजे में कहा कि भले माही उनके साथ एक भी पोस्ट न शेयर करे लेकिन वह हमेशा उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं और अपने ऊपर एक्सपेरिमेंट करने का भी मौका देते हैं। धोनी की तारीफ करते हुए आगे सपना लिखती हैं कि धोनी ने आज पहली बार उन्हें अपने ऊपर उस्तरा चलाने दिया।

सपना इस बात से बेहद खुश नजर आ रही थीं और वहीं धोनी हमेशा कि तरह शांत और कूल दिख रहे थे। बताते चले कि धोनी के फेमस लंबे बालों पर भी सपना ने ही कैंची चलाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed