फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CCTV Cameras fiber cable and batteries stolen from Gaddafi stadium During PSL

PSL: पाकिस्तान सुपर लीग के बीच गद्दाफी स्टेडियम से लाखों के सीसीटीवी कैमरा चोरी, बैटरी और फाइबर केबल भी गायब

Mon, 27 Feb 2023 09:25 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 27 Feb 2023 09:25 AM IST
सार

पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम में लाखों की चोरी हुई है। चोरी किए गए सामान में सीसीटीवी कैमरा के अलावा बैटरी और फाइबर केबल भी शामिल हैं। स्टेडियम के अधिकारियों ने पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। 
 

विज्ञापन
CCTV Cameras fiber cable and batteries stolen from Gaddafi stadium During PSL
गद्दाफी स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान सुपर लीग में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली है। खबरों के अनुसार इस टूर्नामेंट के बीच गद्दाफी स्टेडियम से लाखों रुपये की चोरी हुई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड या गद्दाफी स्टेडियम के अधिकारियों की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, कथित तौर पर गद्दाफी स्टेडियम से सीसीटीवी कैमरे, स्टेडियम में रोशनी के लिए लगे जनरेटर की बैटरी और सीसीटीवी कैमरों की फाइबर केबल के साथ कुछ अन्य चीजें भी चोरी हो गई हैं। चोरी हुई चीजों की कीमत 10 लाख पाकिस्तानी रुपये से ज्यादा है। स्थानीय मीडिया के अनुसार गद्दाफी स्टेडियम के अधिकारियों ने गुलबर्ग पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत की है।  
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और अंतरिम पंजाब (पाकिस्तान) सरकार के बीच पहले से ही अनबन है। ऐसे में स्टेडियम में हुई चोरी ने पाकिस्तान सुपर लीग को मुश्किल स्थिति में डाल दिया है।
विज्ञापन

लाहौर और रावलपिंडी में होने वाले आगामी मैचों का भविष्य तय नहीं है। पीसीबी और अंतरिम पंजाब सरकार के बीच स्पष्ट 'सुरक्षा खर्च' को लेकर विवाद है। रिपोर्ट के अनुसार आयोजन स्थलों पर होने वाली सुरक्षा व्यवस्था की कुल लागत लगभग 500 मिलियन पाकिस्तानी रुपये है। हालांकि, पंजाब सरकार कथित तौर पर केवल 250 मिलियन पाकिस्तानी रुपयों का भुगतान करने को तैयार है और चाहती है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बाकी 50 प्रतिशत खर्च खुद वहन करे।

पाकिस्तान बोर्ड ऐसा करने के लिए तैयार नहीं है। बोर्ड का कहना है कि सुरक्षा खर्च के लिए भुगतान करना प्रांतीय सरकार का कर्तव्य है। यदि विवाद का समाधान नहीं होता है, तो मैचों को लाहौर में स्थानांतरित किए जाने की संभावना है। पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा का मानना है कि अगर पीएसएल में इस तरह का बदलाव होता है तो इससे भारी नुकसान होगा।

इस मामले पर रमीज राजा ने कहा था, "पीएसएल आठ लाहौर/रावलपिंडी में नहीं खेला जाना एक बड़ा नुकसान होगा। यह होम एंड अवे कॉन्सेप्ट पर आधारित था। केवल एक शहर में मैच होने पर फैंस के बीच टूर्नामेंट का उत्साह खत्म हो जाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed