फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Carse joins England cricket team in place of injured Topley, the team is at last position in points table

ODI WC: चोटिल टॉपले की जगह कार्से इंग्लैंड क्रिकेट टीम में शामिल, अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है टीम

Mon, 23 Oct 2023 11:05 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 23 Oct 2023 11:05 PM IST
सार

विश्व कप की अंक तालिका में इंग्लैंड की टीम आखिरी स्थान पर है। इस टीम को एकमात्र जीत बांग्लादेश के खिलाफ मिली है। न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ने इस टीम को हराया है। अब इंग्लैंड के लिए हर मैच करो या मरो वाला है।

विज्ञापन
Carse joins England cricket team in place of injured Topley, the team is at last position in points table
रीस टॉप्ली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड ने चोटिल तेज गेंदबाज रीस टॉपले की जगह सोमवार को यहां तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्से को मौजूदा आईसीसी विश्वकप की टीम में शामिल किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने यह जानकारी दी। टॉपले शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। वह बायीं तर्जनी अंगुली में फैक्चर के कारण विश्वकप से बाहर हो गए हैं। विश्व चैंपियन इंग्लैंड के वैकल्पिक खिलाड़ियों की सूची में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी शामिल है लेकिन टीम प्रबंधन ने कार्से पर दांव खेलना बेहतर समझा। कार्से को नियमों के मुताबिक इंग्लैंड की टीम में शामिल करने के लिए टूर्नामेंट की तकनीकी समिति द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है।
विज्ञापन


विश्व कप की अंक तालिका में इंग्लैंड की टीम आखिरी स्थान पर है। इस टीम को एकमात्र जीत बांग्लादेश के खिलाफ मिली है। न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ने इस टीम को हराया है। अब इंग्लैंड के लिए हर मैच करो या मरो वाला है। यहां से एक और हार इंग्लैंड के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ सकती है। ऐसे समय में स्टार गेंदबाज की चोट ने टीम मैनेजमेंट की परेशानी दोगुनी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed