फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Career of Pakistan player Haider Ali trapped in harassment charges, was part of IND vs PAK 2022 T20 World Cup

Haider Ali: दुष्कर्म के आरोप में फंसे PAK खिलाड़ी हैदर अली का करियर, भारत के खिलाफ इस यादगार मैच का थे हिस्सा

Fri, 08 Aug 2025 01:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 08 Aug 2025 01:05 PM IST
सार

पीसीबी ने बयान में कहा, 'अली को जांच के परिणाम आने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पीसीबी यूनाइटेड किंगडम की कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह से सम्मान करता है और जांच को अपनी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चलने देने के महत्व को स्वीकार करता है।'

विज्ञापन
Career of Pakistan player Haider Ali trapped in harassment charges, was part of IND vs PAK 2022 T20 World Cup
हैदर अली - फोटो : instagram

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा है कि उसके बल्लेबाज हैदर अली के खिलाफ इंग्लैंड में आपराधिक जांच चल रही है और उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस बीच ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने कहा है कि दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पीसीबी ने कहा कि क्रिकेटर हैदर अली से जुड़ी जांच पाकिस्तान शाहीन टीम (पाकिस्तान ए टीम) के हालिया इंग्लैंड दौरे के दौरान हुई एक घटना को लेकर की जा रही है। पीसीबी ने 24 वर्षीय अली के खिलाफ जांच की प्रकृति के बारे में कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

पुलिस को दुष्कर्म की एक शिकायत मिली
ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि सोमवार को उन्हें दुष्कर्म की एक शिकायत मिली है। पुलिस ने बयान ने कहा, 'हमने इस संबंध में एक 24 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह घटना बुधवार, 23 जुलाई 2025 को मैनचेस्टर के एक परिसर में हुई थी। आगे की पूछताछ तक उस व्यक्ति को ज़मानत पर रिहा कर दिया गया है।' ब्रिटेन में पुलिस आमतौर पर जांच के इस चरण में संदिग्धों का नाम नहीं बताती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीबी ने अपने बयान में क्या कहा?
पाकिस्तान की टीम का 15 दिवसीय दौरा 22 जुलाई को शुरू हुआ था। पीसीबी ने बयान में कहा, 'अली को जांच के परिणाम आने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पीसीबी यूनाइटेड किंगडम की कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह से सम्मान करता है और जांच को अपनी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चलने देने के महत्व को स्वीकार करता है।'
विज्ञापन

हैदर अली का अंतरराष्ट्रीय करियर
अली ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से पाकिस्तान के लिए दो वनडे और 35 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह 2022 में भारत पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में खेले गए टी20 विश्व कप मैच का भी हिस्सा रहे थे और सिर्फ दो रन बना सके थे। उन्हें हार्दिक पांड्या ने सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया था। इसके अलावा वह 35 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 124.70 के स्ट्राइक रेट से 505 रन बना चुके हैं। इनमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 रन का है, जो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए थे। दो वनडे में हैदर के 42 रन हैं।

हैदर को कानूनी सहायता प्रदान की गई
पीसीबी ने कहा कि अली को उचित कानूनी सहायता प्रदान की गई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा, 'एक बार कानूनी कार्रवाई पूरी हो जाने और सभी तथ्य सामने आने के बाद पीसीबी को अगर जरूरी हुआ तो अपनी आचार संहिता के तहत उचित कार्रवाई करने का अधिकार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed