फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Captain rurturaj scores third consecutive half century against odisa to win the match

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: ऋतुराज के लगातार तीसरे अर्धशतक से जीता महाराष्ट्र, उड़ीसा के खिलाफ 81 रन बनाए

Sat, 06 Nov 2021 09:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 06 Nov 2021 09:46 PM IST
सार

आईपीएल में चेन्नई के लिए कमाल करने वाले बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का शानदार फॉर्म सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी जारी है। उन्होंने तीन पारियों में तीसरा अर्धशतक लगाया है। 
 

विज्ञापन
Captain rurturaj scores third consecutive half century against odisa to win the match
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड़ ने लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया है। उन्होंने उड़ीसा के खिलाफ 81 रनों की कप्तानी पारी खेली और अपनी टीम को 27 रनों से जीत दिलाई। इस टूर्नामेंट के तीनों मैचों में उन्होंने अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। तीन मैचों में वो 212 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 70.67 और स्ट्राइक रेट 161.83 का रहा है। आईपीएल 2021 में भी ऋतुराज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अब तक सबसे ज्यादा रन अश्विन हेबर ने बनाए हैं। उनके नाम तीन मैचों में 221 रन हैं। 
विज्ञापन


 उड़ीसा के खिलाफ मैच में टॉस जीतने के बाद ऋतुराज ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। तमिलनाडु और पंजाब के बाद उड़ीसा के खिलाफ भी उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने केदार जाधव के साथ दूसरे विकेट के लिए 131 रनों की साझेदारी की। जाधव ने 35 गेंदों में 55 रन बनाए। हालांकि 15वें ओवर में ऋतुराज के आउट होने के बाद महाराष्ट्र के बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और उड़ीसा को 183 रनों का लक्ष्य मिला। 
विज्ञापन


20 ओवर भी नहीं खेल पाई उड़ीसा की टीम
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उड़ीसा की टीम कुछ खास नहीं कर पाई और 156 रनों पर सिमट गई। उड़ीसा की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18.5 ओवरों में आउट हो गई। उड़ीसा के लिए सबसे ज्यादा 34 रन अंशुमन रथ ने बनाए। वहीं मुंबई के तेज गेंदबाज दिव्यांग हिमगानेकर ने 34 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा आशय पालकर को भी तीन विकेट मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed