{"_id":"64c2b0966de25646770e6a3f","slug":"captain-rohit-sharma-said-jasprit-bumrah-recovery-is-good-more-he-plays-before-the-odi-world-cup-the-better-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jasprit Bumrah: कप्तान रोहित बोले- बुमराह की रिकवरी अच्छी, वनडे विश्व कप से पहले जितना खेलें, उतना अच्छा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Jasprit Bumrah: कप्तान रोहित बोले- बुमराह की रिकवरी अच्छी, वनडे विश्व कप से पहले जितना खेलें, उतना अच्छा
Thu, 27 Jul 2023 11:30 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:30 PM IST
सार
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से पूर्व उन्होंने कहा, बुमराह के पास अपार अनुभव है। वह गंभीर चोट के बाद वापसी कर रहे हैं और मुझे नहीं पता कि वह आयरलैंड जाएंगे या नहीं क्योंकि अभी टीम का एलान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने संकेत दिया कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की मैदान पर वापसी तुरंत नहीं होने जा रही लेकिन वह विश्व कप से पहले उन्हें टीम में देखना चाहते हैं। रोहित ने बुमराह की रिकवरी के बारे में कहा कि अभी सब कुछ सकारात्मक लग रहा है। उन्होंने हालांकि कहा कि वह इसकी गारंटी नहीं दे सकते कि बुमराह आयरलैंड में सीमित ओवरों की शृंखला खेलेंगे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से पूर्व उन्होंने कहा, बुमराह के पास अपार अनुभव है। वह गंभीर चोट के बाद वापसी कर रहे हैं और मुझे नहीं पता कि वह आयरलैंड जाएंगे या नहीं क्योंकि अभी टीम का एलान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा,वह खेल पाते हैं तो अच्छा है। हमें उम्मीद है कि वह विश्व कप से पहले खेले। गंभीर चोट के बाद वापसी करने पर मैच फिटनेस, मैच का अनुभव काफी अहम होता है। हम देखेंगे कि क्या योजना है क्योंकि सब कुछ उसकी रिकवरी पर निर्भर है। अभी सब सकारात्मक लग रहा है। बुमराह ने मार्च में पीठ के दर्द से निजात पाने के लिए सर्जरी कराई थी। उसके बाद से वह रिकवरी में जुटे हैं। बुमराह पिछले बार टीम इंडिया के लिए पिछले साल सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में खेले थे।
बाहर की बातों का टीम पर असर नहीं
पिछले कुछ वर्षों में विदेश में विराट कोहली के फॉर्म को लेकर बार-बार पूछे जाने वाले सवालों से आजिज आ चुके भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि बाहर की आवाजों का टीम पर असर नहीं होता। पूर्व कप्तान कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट आफ स्पेन में ड्रॉ रहे दूसरे टेस्ट में शतक जमाया। विदेश में इस प्रारूप में उन्होंने पांच साल बाद शतक लगाया है। रोहित ने कहा कि इस समय प्राथमिकता वनडे शृंखला जीतना है। मैं कई बार कह चुका हूं कि टीम के भीतर की बातें हम भीतर ही रखना चाहते हैं और आगे भी यही कहूंगा। कोहली ने पिछली बार विदेश में शतक दिसंबर 2018 में बनाया था। पोर्ट आफ स्पेन में उन्होंने अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान 76वां शतक लगाया।