{"_id":"6742d316adbddc709308197f","slug":"captain-rohit-sharma-reached-australia-amid-perth-test-match-will-join-the-team-before-the-second-test-2024-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: पर्थ टेस्ट मैच के बीच कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, दूसरे टेस्ट से पहले टीम से जुडेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: पर्थ टेस्ट मैच के बीच कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, दूसरे टेस्ट से पहले टीम से जुडेंगे
Sun, 24 Nov 2024 12:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 24 Nov 2024 12:48 PM IST
सार
रोहित हाल ही में दूसरी बार पिता बने थे जिस कारण वह भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं आए थे। रोहित के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : Screen Grab
विस्तार
भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा रविवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं हैं और वह एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट से इस दौरे से जुड़ेंगे। मालूम हो कि रोहित हाल ही में दूसरी बार पिता बने थे जिस कारण वह भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं आए थे। रोहित के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मुकाबला छह दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा।
15 नवंबर को रोहित की पत्नी रितिका ने दूसरे बच्चे को जन्म को दिया था। ऐसी खबरें पहले ही चल रही थीं कि रोहित पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन टीम से जुड़ेंगे। रोहित शनिवार रात भारत से रवाना हुए थे। रोहित की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कमान संभाल रहे हैं। रोहित शर्मा के आने से अब यह तय है कि दूसरे टेस्ट मैच से वह टीम की कप्तानी करेंगे।
रोहित की नजरें फॉर्म में वापसी पर होंगी
न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में रोहित का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। मौजूदा वर्ष में रोहित ने 11 टेस्ट मैचों में 29.40 के औसत से 588 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और इतने ही अर्धशतक शामिल हैं। रोहित का घरेलू सीजन में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और उन्होंने पांच मैचों में 13.30 के औसत से 133 रन बनाए जिसमें एक अर्धशतक शामिल हैं। रोहित की नजरें अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फॉर्म में वापस लौटने पर लगी होंगी।
विज्ञापन
मैच का हाल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की बात करें तो तीसरे दिन भारत ने अब तक पांच विकेट पर 375 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 47 रन और वॉशिंगटन सुंदर 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 54 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने आज बिना विकेट के 172 रन से आगे खेलना शुरू किया था। टीम इंडिया को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा। वह 77 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ 201 रन की साझेदारी की। वहीं, यशस्वी ने टेस्ट करियर का चौथा शतक लगाया। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने यशस्वी के साथ 74 रन की साझेदारी निभाई। पडिक्कल ने 25 रन बनाए। यशस्वी 161 रन बनाकर आउट हुए। 313 पर भारत ने एक वक्त दो विकेट गंवाए थे। 321 तक आते-आते टीम इंडिया ने पांच विकेट गंवा दिए थे। यशस्वी के बाद ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल एक-एक रन बनाकर आउट हुए थे।
भारत की बढ़त 421 रन की हो गई है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर भारत को दूसरी पारी में 46 रन की बढ़त हासिल हुई थी।