फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   captain Rohit Sharma listed himself at No.5 in line-up of the pink ball warm-up game vs Prime Minister XI

IND vs PMXI: खिलाड़ियों की सूची में रोहित शर्मा पांचवें नंबर पर, पिंक बॉल टेस्ट में राहुल करेंगे ओपनिंग?

Sun, 01 Dec 2024 11:52 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 01 Dec 2024 11:52 AM IST
सार

रोहित की अनुपस्थिति में यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल ने पारी का आगाज किया था, लेकिन अब देखना होगा कि रोहित पारी का आगाज करने उतरे हैं या टीम प्रबंधन केएल राहुल को ही ओपनिंग कराने का फैसला करता है।

विज्ञापन
captain Rohit Sharma listed himself at No.5 in line-up of the pink ball warm-up game vs Prime Minister XI
रोहित और राहुल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ खिलाड़ियों की सूची में खुद को पांचवें नंबर पर रखा है। पर्थ टेस्ट मैच में शामिल नहीं रहे रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट से पहले मैच अभ्यास चाहते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ कैनबरा में अभ्यास मुकाबला खेला जा रहा है जिसमें रोहित टीम की कमान संभाल रहे हैं। 
विज्ञापन

रोहित की अनुपस्थिति में यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल ने पारी का आगाज किया था, लेकिन अब देखना होगा कि रोहित पारी का आगाज करने उतरे हैं या टीम प्रबंधन केएल राहुल को ही ओपनिंग कराने का फैसला करता है। अभ्यास मैच में जिस तरह रोहित ने अपना नाम पांचवें स्थान पर रखा है, उसे संकेत माना जा रहा है कि राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह दिसंबर से एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में ओपनिंग करने उतर सकते हैं। राहुल और यशस्वी की जोड़ी पर्थ टेस्ट में खूब चली थी और दूसरी पारी में इन्होंने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में राहुल और यशस्वी ने दूसरी पारी में पहले विकेट के लिए 200 से अधिक रनों की साझेदारी की थी। यह पहली बार था जब ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारतीय ओपनरों ने इतनी बड़ी साझेदारी की थी। राहुल और यशस्वी की पारी के दम पर ही भारत ने पहला टेस्ट मैच 295 रनों से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। 
विज्ञापन

अभ्यास मैच का हाल
भारत और ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के बीच मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन सैम कोंसटास और जैक क्लेटॉन ने शुरुआती झटकों के बाद टीम को उबारा और तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर डाली। मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने भारत को शुरुआत में दो सफलता दिलाई, लेकिन कोंसटास और क्लेटॉन ने टीम को मुश्किल से उबारा। मैच के बीच में बारिश ने भी खलल डाला और कुछ देर के लिए मुकाबले को रोकना पड़ा। बारिश के कारण ओवरों में कटौती की गई और इसे 46-46 ओवर कराने का फैसला किया गया। ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश ने 22 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 124 रन बनाए हैं। 

हर्षित ने कराई वापसी
तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने दमदार गेंदबाजी की। हर्षित ने छह गेंदों के अंतराल पर चार विकेट झटके और विरोधी टीम को मुश्किल में डाल दिया। हर्षित ने पहले क्लेटॉन को आउट किया और फिर डेविस को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। इसके बाद अगले ओवर में उन्होंने जैक एडर्वड्स को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। वहीं, इसी ओवर में सैम हार्पर को खाता खोले बिना आउट किया। हर्षित अब तक मैच में चार विकेट ले चुके हैं। 

ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ भारत का लाइन-अप इस प्रकार है...
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, देवदत्त पडिक्कल, अभिमन्यु ईश्वरन, रविचंद्रन अश्विन, सरफराज खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed