फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Captain Pat Cummins confirmed Mitchell Marsh will not play the New Year's Test in Sydney Starc fit to play

IND vs AUS: सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग-11 में किया बदलाव, मिचेल मार्श हुए बाहर; स्टार्क फिट

Thu, 02 Jan 2025 08:27 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 02 Jan 2025 08:27 AM IST
सार

मार्श इस सीरीज से बल्ले में दम दिखाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने चार टेस्ट मैचों प्रत्येक पारी में 10.42 के औसत से महज 73 रन  बनाए। कमिंस ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चयनकर्ताओं ने फॉर्म में नहीं चल रहे मार्श को बाहर रखने का फैसला किया जो गेंद से भी प्रभावित नहीं कर पा रहे थे।

विज्ञापन
Captain Pat Cummins confirmed Mitchell Marsh will not play the New Year's Test in Sydney Starc fit to play
पैट कमिंस - फोटो : PTI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ शुक्रवार से सिडनी में होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। कप्तान पैट कमिंस ने पुष्टि करते हुए बताया है कि ऑलराउंडर मिचेल मार्श इस टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह ब्यू वेबस्टर को प्लेइंग-11 में जगह दी गई है जो टेस्ट में डेब्यू करेंगे। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है और उसके पास 2014 के बाद पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाने का मौका रहेगा। 
विज्ञापन

मार्श इस सीरीज से बल्ले में दम दिखाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने चार टेस्ट मैचों प्रत्येक पारी में 10.42 के औसत से महज 73 रन  बनाए। कमिंस ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चयनकर्ताओं ने फॉर्म में नहीं चल रहे मार्श को बाहर रखने का फैसला किया जो गेंद से भी प्रभावित नहीं कर पा रहे थे। मार्श की जगह टीम में शामिल किए गए वेबस्टर ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट खेलने वाले 469वें खिलाड़ी होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार्क हुए फिट
कमिंस ने साथ ही बताया कि टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क फिट हैं और भारत के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच में खेलेंगे। स्टार्क मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट के दौरान पीठ की समस्या से जूझते दिखे थे, लेकिन वह साल के पहले टेस्ट में खेलने के लिए फिट करार दिए गए हैं जो उनके साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए भी राहत की बात है। कमिंस ने कहा कि स्टार्क कभी भी अंतिम टेस्ट की योजना से बाहर नहीं थे क्योंकि यह तेज गेंदबाज सीरीज के निर्णायक मुकाबले में अहम भूमिका निभाएगा। 
विज्ञापन

कमिंस ने वेबस्टर को सराहा 
सीरीज में बढ़त लेने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने विजयी संयोजन को छेड़ने से परहेज नहीं किया और उन्होंने वेबस्टर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का मौका दिया। घरेलू सर्किट में बेवस्टर ने अपने खेल से काफी प्रभावित किया है। कमिंस ने कहा, मिचेल मार्श रन नहीं बना पा रहे थे और इस सीरीज में लगातार अपना विकेट गंवा रहे थे इसलिए हमने फैसला किया कि किसी नए खिलाड़ी को मौका दिया जाए और वेबस्टर सबसे उपयुक्त हैं। मार्श के लिए यह शर्मिंदगी की बात है क्योंकि उसने अतीत में टीम के लिए काफी योगदान दिया है, लेकिन हमें लगता है कि वेबस्टर को मौका देना सही है। 

सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
सैम कोंस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed