{"_id":"6e97365a-46ad-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"captain-cool-seen-in-pressure-during-his-knock","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन कूल 'अंतिम' टेस्ट में पूरी तरह दबाव में दिखे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कैप्टन कूल 'अंतिम' टेस्ट में पूरी तरह दबाव में दिखे
पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 15 Dec 2012 07:55 PM IST
विज्ञापन
भारत के सबसे सफल कप्तानों की बात होगी तो कैप्टन कूल धोनी का नाम उपर ही आएगा। नागपुर टेस्ट से पहले धोनी ने भारत के लिए 20 टेस्ट मैच जीते हैं। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच में धोनी ने जिस दबाव में खेला वो शायद उनके अब तक के पूरे कैरियर में नहीं दिखा।
विज्ञापन
आक्रामक बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्घ धोनी ने सीरीज के अंतिम टेस्ट में 246 गेंद खेल 99 रन बनाकर रन आउट हुए। यही नहीं धोनी किस कदर अपने शतक दबाव में थे इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वो लगभग 70 मिनट की बल्लेबाजी करते हुए 91 से 99 तक रन बना पाए। इसी दबाव में धोनी अपना सौंवा रन चुराते हुए रन आउट भी हो गए।
विज्ञापन
भारत यह टेस्ट मैच हारेगा या जीतेगा इसके फैसले में तो अभी समय है लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि अगर भारत यह टेस्ट हार जाता है तो धोनी की कप्तानी ही सबसे आसान शिकार होगी। ऐसे में बतौर टेस्ट कप्तान धोनी शायद अपनी अंतिम पारी इस टेस्ट में खेल रहे हैं!
विज्ञापन