फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Can IPL 2025 remaining season to be held in September in place of Asia Cup? Know Best Option for BCCI

IPL: क्या एशिया कप की जगह सितंबर में कराया जा सकता है आईपीएल, बीसीसीआई के लिए यह सर्वश्रेष्ठ विकल्प क्यों?

Fri, 09 May 2025 04:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 09 May 2025 04:04 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच जिस तरह की परिस्थितियां मौजूदा समय में उत्पन्न हुई हैं उसे देखते हुए सितंबर में एशिया कप का होना मुश्किल नजर आ रहा है। एशिया कप के लिए सितंबर में 19 दिन का विंडो रखा गया है जहां फाइनल के अलावा भारत और पाकिस्तान के बीच कम से कम दो बार भिड़ंत हो सकती है।

विज्ञापन
Can IPL 2025 remaining season to be held in September in place of Asia Cup? Know Best Option for BCCI
आईपीएल 2025 - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए आईपीएल 2025 का सत्र एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। आईपीएल के मौजूदा सत्र में अभी 16 मैच शेष थे जिन्हें 10 या 12 दिनों के विंडो में पूरा कराया जा सकता है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि 'फिलहाल लीग को एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है। इसके बाद हम हालात का जायजा लेंगे और फैसला करेंगे।' 
विज्ञापन

लीग के लिए विंडो को लेकर पूछ गए सवाल में राजीव शुक्ला ने कहा कि 'सभी बोर्ड हमारा समर्थन करते हैं। ऐसे में विंडो कोई चिंता की बात नहीं है।' विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर उन्होंने कहा कि 'यह उनका निजी फैसला होगा, वो खुद ही इस पर फैसला लेंगे।'  आईपीएल 2025 का शेष सत्र कब शुरू ये तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन इस बात पर भी चर्चा शुरू हो गई है कि इसके लिए विंडो कौन सी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच जिस तरह की परिस्थितियां मौजूदा समय में उत्पन्न हुई हैं उसे देखते हुए सितंबर में एशिया कप का होना मुश्किल नजर आ रहा है। एशिया कप की मेजबानी भारत को (तटस्थ स्थान पर) करनी है, लेकिन जिस तरह पहलगाम हमले के बाद स्थितियां उत्पन्न हुई है, उसे देखते हुए इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट का होना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। ऐसे में बीसीसीआई के पास सितंबर में एशिया कप के विंडो के दौरान आईपीएल 2025 का शेष सत्र कराने का विकल्प भी उपलब्ध है। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: इस सीजन हो चुके थे 58 मुकाबले, फाइनल सहित 16 मैच थे शेष; स्थगित होने तक ऐसा रहा अंक तालिका का हाल 
विज्ञापन

एशिया कप के लिए 19 दिन का विंडो
एशिया कप के लिए सितंबर में 19 दिन का विंडो रखा गया है जहां फाइनल के अलावा भारत और पाकिस्तान के बीच कम से कम दो बार भिड़ंत हो सकती है। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, अगर क्रिकेट तब भी जारी रहता है जब एक दुष्ट देश के साथ युद्ध की संभावना है तो यह बेहद खराब स्थिति है। जब सब कुछ सामान्य हो जाएगा तो खेल जारी रह सकते हैं। इसके अलावा विदेशी खिलाड़ियों और कोचों का सतर्क रहना और स्वदेश लौटना बहुत स्वाभाविक है।

बीसीसीआई ने सोच विचार के बाद लिया है फैसला 
एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी हैं और एशिया कप के रद्द होने से होने वाले वित्तीय नुकसान से निपटने की जिम्मेदारी उन पर होगी। दिलचस्प बात यह है कि एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी हैं और एशिया कप के रद्द होने से होने वाले वित्तीय नुकसान से निपटने की जिम्मेदारी उन पर होगी। यह समझा जाता है कि बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों द्वारा लीग को स्थगित करने का निर्णय अच्छी तरह से सोचा-समझा फैसला था, क्योंकि अब केवल कुछ ही मैच बचे हैं, जिन्हें 10 दिन की अवधि में भी पूरा किया जा सकता है, जिसमें संभावित रूप से डबल-हेडर भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला, आईपीएल 2025 का सत्र स्थगित किया गया

बीसीसीआई के पास क्या हैं विकल्प?
आईपीएल के लिए मार्च के अंत से लेकर मई के अंत तक का विंडो सबसे श्रेष्ठ रहता है क्योंकि इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की व्यस्तता नहीं होती है। ऐसे में सभी क्रिकेट बोर्ड के पास अपने खिलाड़ियों को लीग में हिस्सा लेने के लिए अच्छा मौका होता है। अब जबकि कार्यक्रम गड़बड़ा गया है, बीसीसीआई को उपलब्ध विकल्पों पर विचार करना होगा। आईपीएल 2025 के समाप्त होने के बाद भारतीय टीम को जून के पहले सप्ताह से अगस्त के पहले सप्ताह तक इंग्लैंड का दौरा करना है और यह कार्यक्रम बदला नहीं जा सकता है। आईपीएल के शेष सत्र को पूरा कराने के लिए सबसे उपयुक्त समय सितंबर के दूसरे सप्ताह से लेकर चौथा सप्ताह है। ऐसे में बीसीसीआई विभिन्न क्रिकेट बोर्ड के साथ चर्चा कर सकता है कि वे अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की मंजूरी दे।

अगस्त में क्यों नहीं हो सकता आयोजन
अगस्त में आईपीएल 2025 के शेष सत्र को कराना संभव नहीं है क्योंकि इस दौरान भारत को बांग्लादेश के खिलाफ छह मैचों की सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है। हालांकि, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा आयोजित द हंड्रेड टूर्नामेंट भी पांच से 31 अगस्त के बीच होना है जिसमें टी20 के शीर्ष खिलाड़ी खेलते हैं। इनमें से कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में भी हिस्सा लेते हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच भी अगस्त में सीमित ओवरों की सीरीज होनी है जिससे दोनों देशों के खिलाड़ी आईपीएल के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed