{"_id":"5e5ce8a98ebc3eeb4b563716","slug":"cac-to-shortlist-candidates-for-bcci-selectors-job-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन लेगा मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की जगह, कल बंद कमरे में होगी नामों पर चर्चा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कौन लेगा मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की जगह, कल बंद कमरे में होगी नामों पर चर्चा
Mon, 02 Mar 2020 04:36 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 02 Mar 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) मंगलवार को यहां अपनी पहली बैठक करेगी जिसमें दो राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। बीसीसीआई के संविधान के अनुसार चयनकर्ताओं के चयन की जिम्मेदारी तीन सदस्यीय सीएसी की है, लेकिन 31 जनवरी को नियुक्ति के बाद से इस समिति ने कोई बैठक नहीं की।
विज्ञापन
पूर्व भारतीय क्रिकेटरों मदन लाल, आरपी सिंह और सुलक्षणा नाईक की समिति निजी साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों की छंटनी करेगी। मदन लाल ने सोमवार को पीटीआई को पुष्टि की कि वह बैठक के लिए मुंबई जा रहे हैं। उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘हां, मैं बैठक के लिए जा रहा हूं, लेकिन मेरे पास अब तक कोई विस्तृत जानकारी नहीं है।’
विज्ञापन
बीसीसीआई के एक सूत्र ने हालांकि पुष्टि की कि बैठक का आयोजन उम्मीदवारों की छंटनी के लिए किया जा रहा है। चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद और उनके साथी सदस्य गगन खोड़ा का कार्यकाल खत्म हो चुका है और समिति इन्हीं के विकल्पों का चयन करेगी। नोवेल कोरोना वायरस के खतरे के कारण एशियाई क्रिकेट परिषद की बैठक के लिए दुबई नहीं जाने वाले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के मंगलवार को बीसीसीआई मुख्यालय में मौजूदा रहने की संभावना है।
विज्ञापन