फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CAB to Use Pink Ball For Day/Night Test

गांगुली की चाह, ईडन में गुलाबी गेंद से हो IND v NZ डे-नाइट टेस्ट

Wed, 04 May 2016 05:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 May 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
CAB to Use Pink Ball For Day/Night Test

बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (कैब) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली इस साल भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच से पहले एक खास तैयारी करना चाहते हैं। बुधवार को गांगुली ने कहा कि यदि भारत और न्यूजीलैंड के बीच इकलौता टेस्ट मैच ईडन गॉर्डंस में खेला जाए तो उन्हें खुशी मिलेगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व बीसीसीआई की ओर से यह बात कही गई थी कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का एक मैच गुलाबी गेंद से डे-नाइट खेला जाएगा।

गांगुली इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त होना चाहते हैं कि र्डडन में गुलाबी गेंद से डे-नाइट मैच में कोई दिक्कत न आए। लिहाजा कैब जल्द ही इस ग्राउंड में इंटर डिविजन टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुलाबी गेंद से कराना चाहते हैं।
विज्ञापन


यह टूर्नामेंट में जून के महीने में खेला जाएगा। कैब के संयुक्त सचिव अविशेक डालमिया ने कहा कि टूर्नामेंट के बाद स्‍थानीय खिला‌ड़ियों से उनका अनुभव साझा किया जाएगा ताकि कैब स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैब द्वारा आयोजित इस लीग में मैच मुख्यत: दो दिवसीय होते हैं, जिसमें दोनों टीमों को एक-एक बार खेलने का मौका मिलता है। लेकिन गांगुली के फैसले के बाद ईडन में खेले जाने वाला फाइनल मुकाबला चार दिवसीय होगा। यह मैच दूधिया रोशनी के बीच गुलाबी रंग की गेंद से खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed