{"_id":"67a08413b9184b521a0ee1a8","slug":"bus-driver-locks-players-kits-after-not-getting-salary-epic-drama-in-bangladesh-t20-premier-league-2025-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BPL 2025: बांग्लादेश टी20 लीग में हाईवोल्टेज ड्रामा, सैलरी नहीं देने पर बस ड्राइवर ने खिलाड़ियों की किट लॉक की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BPL 2025: बांग्लादेश टी20 लीग में हाईवोल्टेज ड्रामा, सैलरी नहीं देने पर बस ड्राइवर ने खिलाड़ियों की किट लॉक की
Mon, 03 Feb 2025 02:23 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:23 PM IST
सार
बस ड्राइवर ने कहा, 'बस में स्थानीय और विदेशी क्रिकेटरों के किट बैग हैं, लेकिन मैं उन्हें नहीं दे सकता क्योंकि हमारी सैलरी का बड़ा हिस्सा अभी तक नहीं दिया गया है।'
विज्ञापन
बीपीएल 2025
- फोटो : Twitter
विस्तार
बांग्लादेश प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी दरबार राजशाही क्रिकेट की दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि फ्रेंचाइजी को अभी तक अपने विदेशी खिलाड़ियों और स्टाफ मेंबर्स की फीस नहीं दी है। राजशाही के मालिक शफीक रहमान ने पहले घोषणा की थी कि विदेशी क्रिकेटरों के अपने-अपने देशों में लौटने के लिए टिकट बुक किए गए हैं। हालांकि, बकाए का भुगतान नहीं होने के कारण कई बड़े नाम ढाका के टीम होटल में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को नहीं मिला सैलरी का कुछ हिस्सा
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशी खिलाड़ियों ने अपने भुगतान के लिए टीम प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मोहम्मद हारिस (पाकिस्तान), आफताब आलम (अफगानिस्तान), मार्क दयाल (वेस्टइंडीज), रेयान बर्ल (जिम्बाब्वे) और मिगुएल कमिंस (वेस्टइंडीज) सभी अपने भुगतान के कुछ हिस्से का इंतजार कर रहे हैं।

बस ड्राइवर ने किट बस के अंदर बंद किया
रिपोर्ट के मुताबिक, 'टीम मालिकों ने भुगतान करने का वादा किया था, लेकिन दरबार राजशाही शिविर के कई स्थानीय क्रिकेटर बिना भुगतान किए होटल के कमरे से चेक आउट हो गए। यह मामला तब बदतर हो गया जब दरबार राजशाही फ्रेंचाइजी और उसके खिलाड़ी एक और परेशानी में फंस गए। फ्रेंचाइजी ने अभी तक अपने बस चालक को सैलरी नहीं दे सकी है, जो पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों और स्टाफ को देश भर के स्टेडियम का दौरा करा रहा था।

ड्राइवर ने कहा- किट तब देंगे जब सैलरी मिलेगी
फ्रेंचाइजी को अपनी गलती का अहसास कराने के लिए बस ड्राइवर ने राजशाही के सभी खिलाड़ियों के किट बैग और सामान को बस के अंदर लॉक कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों को उनके बकाए की मंजूरी के बाद ही उनके किट बैग वापस मिलेंगे। उन्होंने कहा, 'यह अफसोस और शर्म की बात है। अगर फ्रेंचाइजी ने हमें भुगतान किया होता, तो हम खिलाड़ियों को किट बैग वापस कर देते।' राजशाही के बस चालक मोहम्मद बाबुल ने टीम होटल के सामने कहा, 'अब तक मैंने अपना मुंह नहीं खोला है, लेकिन अब मैं कह रहा हूं कि अगर वे हमारा भुगतान कर दें तो हम जा सकते हैं।'

सैलरी का बड़ा हिस्सा अभी तक नहीं दिया गया
उन्होंने कहा, 'बस में स्थानीय और विदेशी क्रिकेटरों के किट बैग हैं, लेकिन मैं उन्हें नहीं दे सकता क्योंकि हमारी सैलरी का बड़ा हिस्सा अभी तक नहीं दिया गया है। टीम के बारे में बात करें तो दरबार राजशाही का बीपीएल 2025 में बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा था। टीम प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही। यह टीम 12 मैचों में से केवल छह मैच जीत सकी और पांचवें स्थान पर रही। उन्होंने अपना आखिरी मैच 27 जनवरी को ढाका में सिलहट स्ट्राइकर्स के खिलाफ खेला था।