फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Burns and Joe Root smash Century England survives as New Zealand make inroads

NZ vs ENG: बर्न्स-रूट का शतक, तीसरे दिन इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

Sun, 01 Dec 2019 01:54 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 01 Dec 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
Burns and Joe Root smash Century England survives as New Zealand make inroads
joe root

न्यूजीलैंड-इंग्लैंड के बीच हैमिल्टन में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लिश सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स ने कीवि फील्डरों की गलतियों का फायदा उठाते हुए शतक जड़ा। जिसकी वजह से चायकाल तक वापसी की।

विज्ञापन


बर्न्स ने रन आउट होने से पहले 101 रन की पारी खेली, जिससे इंग्लैंड ने दिन का तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 269 रन बनाए। कप्तान जो रूट ने भी टेस्ट करियर का 17वां शतक पूरा किया। वह दिन का खेल खत्म होने तक 278 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 114 रन बना चुके थे।
विज्ञापन


चायकाल के बाद बेन स्टोक्स (26) और जैक क्रोले (1) भी पविलियन लौट गए। बर्न्स ने जीवनदान का पूरा फायदा उठाया। न्यू जीलैंड के फील्डरों ने 10 और 19 रन के स्कोर पर उनके कैच टपकाए जबकि 87 रन के स्कोर पर उन्हें रन आउट करने का मौका गंवा दिया। बर्न्स ने नील वैगनर की गेंद को फाइन लेग पर एक रन के लिए खेलकर शतक पूरा किया। वह हालांकि दो गेंद बाद रन आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट के कहने पर बर्न्स दूसरे रन के लिए दौड़ पड़े, लेकिन पहले रन के दौरान धीमी गति का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा और जीत रावल के थ्रो पर बीजे वॉटलिंग ने उन्हें रन आउट कर दिया। सपाट पिच पर गेंदबाजों को सफलता हासिल करने के लिए जूझना पड़ा।


वैगनर ने बाउंसर ने बर्न्स को परेशान किया लेकिन बल्लेबाज को दबाव में नहीं डाल पाए। इंग्लैंड के कप्तान रूट की यह पारी काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि वह पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे जिससे यह सवाल उठने लगा था कि क्या कप्तानी के अतिरिक्त दबाव से उनकी फॉर्म प्रभावित हो रही है। फरवरी में वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक जड़ने के बाद से रूट कोई सेंचुरी नहीं लगा पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed