फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bundelkhand Blasters vs Super Strikers LLC Ten10 Cricket Scorecard Match Result Updates in Hindi

BB vs SS: ऑलराउंड प्रदर्शन से सुपर स्ट्राइकर्स ने बुंदेलखंड को हराया, कपिल के बाद सुमित ने मचाया धमाल

Sat, 15 Feb 2025 10:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 15 Feb 2025 10:24 PM IST
सार

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बुंदेलखंड की टीम ने 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 86 रन बनाए। जवाब में सुपर स्ट्राइकर्स ने 9.2 ओवर में छह विकेट खोकर 88 रन बनाए और चार गेंदों के शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन
Bundelkhand Blasters vs Super Strikers LLC Ten10 Cricket Scorecard Match Result Updates in Hindi
बुंदेलखंड बनाम सुपर स्ट्राइकर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दनादन क्रिकेट का रोमांच जारी है। शनिवार को दिन के दूसरे मुकाबले में सुपर स्ट्राइकर्स ने बुंदेलखंड ब्लास्टर्स को चार विकेट से हराकर एलएलसीटेन-10 क्रिकेट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बुंदेलखंड की टीम ने 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 86 रन बनाए। जवाब में सुपर स्ट्राइकर्स ने 9.2 ओवर में छह विकेट खोकर 88 रन बनाए और चार गेंदों के शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन

सुमित कोठारी ने रखी जीत की नींव
इस मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर स्ट्राइकर्स की शुरुआत अच्छी हुई। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे मोहम्मद राजी और सुमित कोठारी के बीच 28 रनों की साझेदारी हुई। बुंदेलखंड के मुलायम ने राजी को अपना शिकार बनाया और वह 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद टीम को करन सिंह शेखावत के रूप में दूसरा झटका लगा जो 32 के स्कोर पर लौटे। सुपर स्ट्राइकर्स के लिए सुमित कोठारी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 23 गेंदों में चार छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। उन्हें आकाश ने हनी यादव के हाथों कैच कराया। उनके अलावा करन ने दो, विरुभा ने नौ, बलराम ने दो, सुमित ने छह रन बनाए। वहीं, शुभम और आयुष क्रमश: पांच और 12 रन बनाकर नाबाद रहे। बुंदेलखंड के लिए रवि ने दो विकेट चटकाए जबकि मुलायम, जडेजा, कामिल और आकाश को एक-एक सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल के आगे नहीं टिके बुंदेलखंड के बल्लेबाज
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बुंदेलखंड ब्लास्टर्स की शुरुआत अच्छी हुई। अखिलेश और नदीम के बीच पहले विकेट के लिए 19 रनों की साझेदारी हुई, जिसे विरुभा वघेला ने तोड़ा। उन्होंने अखिलेश को अपना शिकार बनाया। वह तीन रन बनाकर लौटे जबकि नदीम ने 26 रन बनाए। इस मुकाबले में सनी भाटी ने सात, नोमान शेख ने दो, जडेजा हितेंद्रसिन्ह ने 23, अनिकेत सिंह ने छह, मुलायम ने सात* और आकाश ने छह रन बनाए। सुपर स्ट्राइकर्स के लिए कपिल ने तीन विकेट चटकाए जबकि विरुभा, बलराम और आकाश को एक-एक सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed