{"_id":"6527cebf87ff559b2d0e2915","slug":"bumrah-s-big-statement-before-ind-vs-pak-odi-wc-match-said-focus-on-your-preparation-not-on-the-other-team-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बुमराह का बड़ा बयान, बोले- दूसरी टीम पर नहीं, अपनी तैयारी पर ध्यान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बुमराह का बड़ा बयान, बोले- दूसरी टीम पर नहीं, अपनी तैयारी पर ध्यान
Thu, 12 Oct 2023 04:17 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 12 Oct 2023 04:17 PM IST
सार
बुमराह ने बुधवार को अफगानिस्तान पर आठ विकेट से जीत के बाद पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ पाकिस्तान के पास अच्छे बल्लेबाज और गेंदबाज है, हमारे पास भी अच्छे बल्लेबाज और गेंदबाज है। हम दूसरों के बारे में सोचने की जगह अपनी चीजों पर ध्यान दे रहे हैं।’’
विज्ञापन
विकेट का जश्न मनाते अश्विन और बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि दूसरी टीमों के बारे में ज्यादा सोचने की जगह भारत मौजूदा वनडे विश्व कप में अपनी तैयारियों के साथ उन चीजों पर ध्यान दे रहा है जो उसके नियंत्रण में है। विश्व कप में भारतीय टीम का अगला मुकाबला 14 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ है। बुमराह ने बुधवार को अफगानिस्तान पर आठ विकेट से जीत के बाद पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ पाकिस्तान के पास अच्छे बल्लेबाज और गेंदबाज है, हमारे पास भी अच्छे बल्लेबाज और गेंदबाज है। हम दूसरों के बारे में सोचने की जगह अपनी चीजों पर ध्यान दे रहे हैं।’’
इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘हमने यह महसूस किया है हमें अपनी टीम और अपने मजबूत पक्ष को दुरुस्त करना चाहिये। बाकी चीजें अपने आप सही हो जाती है। हम अपनी तैयारियों के साथ उन चीजों पर ध्यान दे रहे है जो हमारे नियंत्रण में है।’’
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी। बुमराह अपने घरेलू मैदान में खेलने को लेकर उत्साहित है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं पिछले काफी समय से घर से दूर हूं और अहमदाबाद में मुझे मां और परिवार से मिलने का मौका मिलेगा । मैंने उस मैदान में टेस्ट मैच खेला है लेकिन यह मेरा पहला वनडे मैच होगा। वहां माहौल शानदार होगा।’’
विज्ञापन
अफगानिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर 10 ओवर में 39 रन देकर चार विकेट लेने वाले बुमराह ने कहा कि वह परिणाम के बारे में ज्यादा सोचे बिना परिश्रम पर ध्यान देते है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उस तरह का खिलाड़ी नहीं हूं जो नतीजों पर ध्यान देता है। मैं अपनी तैयारियों पर ध्यान देना पसंद करता हूं। मैंने चार विकेट लिये इसका यह मतलब नहीं की मै बहुत खुश हूं।’’
इस अनुभवी गेंदबाज ने कहा, ‘‘मैं विकेट को परख कर गेंदबाजी करने की कोशिश करता हूं। इस मैच में मुझे नतीजा मिला लेकिन अगले मैच में भी मैं सफल रहूंगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। ऐसे में मैं अपनी मजबूत पक्ष पर ध्यान देने के साथ विकेट के मुताबिक गेंदबाजी करने की कोशिश करता हूं।’’
बुमराह ने दिल्ली की पिच को बल्लेबाजों के लिए मददगार करार देते हुए कहा, ‘‘यह पिच बल्लेबाजों के लिए आसान थी। तेज गेंदबाजों को थोड़ा स्विंग मिल रहा था लेकिन गेंद बल्ले पर आसानी से आ रही थी। हम बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण लेंथ पर गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहे थे।’’