फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   brett lee strikes chand out for duck

सीनियर टीम में आना इतना भी आसान नहीं उनमुक्त

Wed, 03 Apr 2013 10:14 PM IST
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 03 Apr 2013 10:14 PM IST
विज्ञापन
brett lee strikes chand out for duck

भारत के लिए अंडर-19 विश्वकप जीतने वाले उनमुक्त चंद एक विज्ञापन में धोनी से कहते दिखते हैं 'वो जब चाहें सीनियर टीम में आ सकते हैं'।

विज्ञापन


आईपीएल सीजन-6 के पहले मैच में जिस तरह उनकी शुरुआत हुई वो उनके लिए जरूर खौफनाक अनुभव रहा होगा। उनमुक्त पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

पहली ही गेंद पर ब्रेट ली की आउट स्विंगर ने उनमुक्त का विकेट उखाड़ दिया। अंडर-19 विश्वकप विजेता कप्तान को अभी यह सीखना होगा कि ली जैसे धुरंधर गेंदबाजों के सामने पारी की शुरुआत कैसे की जाती है।

केकेआर के खिलाफ मैच में दिल्ली की तरफ से खेलते हुए ब्रेट ली की खतरनाक गेंद को उन्मुक्त बिल्कुल समझ नहीं पाए।

उनमुक्त के बोल्ड होने के साथ ही आईपीएल की पहली ही गेंद पर विकेट गिरने का कारनामा हो गया। और इसका श्रेय ली के खाते में गया। वहीं उन्मुक्त के खाते में भी टूर्नामेंट का पहला शून्य पहुंच गया।
विज्ञापन


उन्मुक्त ने हाल ही में घरेलू मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट के नाकआउट ग्रुप दौर में पहले दो मैचों में शतक बनाए थे। हालांकि अगले दो मैचों में वह सस्ते में आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्मुक्त ने आईपीएल के पिछले संस्करण में दो मैच खेले थे और 36 रन बनाए थे।

विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के पहले मैच से बाहर होने के कारण उन्मुक्त को पारी की शुरआत करने का मौका मिला लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed