फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   brad hodge announced his retirement from the all form of cricket

ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज ने लिया क्रिकेट से संन्यास, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला पहला और अंतिम मैच

Sun, 04 Feb 2018 05:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Feb 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
brad hodge announced his retirement from the all form of cricket
ब्रैड हॉज - फोटो : File
अपने खराब स्वाथ्य के कारण ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ब्रैड हॉज ने क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। बीमार रहने की वजह से बिग बैश लीग के इस सीजन में वह आधे मैचों में खेल पाए। डॉक्टर ने उन्हें लंबे समय के लिए आराम करने की सलाह दी है। 43 साल के हॉज ने इस बात को ध्यान में रखते हुए शनिवार को संन्यास की घोषणा कर दी। 
विज्ञापन


उनके नाम क्रिकेट के सभी प्रारुपों में 33 हजार रन हैं। एक निजी वेबसाइट से बात करते हुए हॉज ने कहा कि तकनीक की वजह से आप इन दिनों बहुत सक्षम हो जाते हैं लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि अब मुझे खेलना छोड़ देना चाहिए। इससे पहले हॉज को अपेंडिक्स की समस्या होने के बाद कैनबरा के अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इसके बाद वो मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए कई मैच नहीं खेल पाए। 
विज्ञापन


ब्रैड हॉज बिग बैश लीग में बीमारी की वजह से मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए कई मैच नहीं खेल पाए और सेमीफाइनल मुकाबले में उनकी टीम को हार का भी सामना करना पड़ा और उसका फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ब्रैड हॉज ने 2005 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट और वन-डे करियर की शुरुआत की थी। ताजुब की बात यह है कि उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट भी वेस्टइंडीज के खिलाफ ही खेला था, जबकि आखिरी वन-डे टीम इंडिया के खिलाफ।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed