फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   #Boycott Pakistan trending on twitter before India vs Pakistan match | T20 World Cup 2021

T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले ट्रेंड करने लगा #बॉयकॉट पाकिस्तान और बैन पाक क्रिकेट, जानिए वजह

Mon, 18 Oct 2021 09:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 18 Oct 2021 09:59 PM IST
सार

T20 World Cup 2021: फैंस को 24 अक्तूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले सुपर-12 राउंड के मैच का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, इन दिनों #बॉयकॉट पाकिस्तान और बैन पाक क्रिकेट ट्विटर पर खूब ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन
#Boycott Pakistan trending on twitter before India vs Pakistan match | T20 World Cup 2021
टी20 विश्व कप 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी टी-20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। फैंस को 24 अक्तूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले सुपर-12 राउंड के मैच का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, इन दिनों #बॉयकॉट पाकिस्तान और बैन पाक क्रिकेट ट्विटर पर खूब ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, इन दिनों जम्मू कश्मीर में आतंक की घटनाएं बढ़ गई हैं। लोगों का मानना है कि इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ है और उसके द्वारा प्रायोजित आतंकवादी घटनाओं की वजह से लोगों की लगातार हत्या की जा रही है।
विज्ञापन

इसी मामले पर पिछले कुछ दिनों से राजनीति भी शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई नेताओं ने इस मामले पर अपनी-अपनी राय दी है। कुछ फैंस का मानना है कि यह मैच नहीं होना चाहिए और इससे पाकिस्तान को करारा जवाब मिलेगा। वहीं, कुछ फैंस चाहते हैं कि यह मैच हो और हराकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। 

यही वजह है कि ट्विटर पर फिलहाल #बॉयकॉट पाकिस्तान (#Boycott Pakistan) और बैन पाक क्रिकेट काफी ट्रेंड कर रहा है। आइये नजर डालते कुछ रिएक्शंस पर...
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश तिवारी नाम के यूजर ने लिखा कि तीन अंक गंवाना ज्यादा बेहतर है बजाय कातिलों के साथ मैच खेलने के। पाकिस्तान के कातिल भारतीय जवानों और भारत के लोगों की हत्या कर रहे हैं। हमें कोई शर्मा नहीं है अगल मैच नहीं होता है तो। हमें दुनिया को दिखाना चाहिए कि हम पाकिस्तान के खिलाफ हैं। 

मनन पटेल नाम के यूजर ने लिखा कि आईसीसी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सबसे ज्यादा रेवेन्यू देता है, ऐसे में पाकिस्तान को ही विश्व कप से निकाला देना चाहिए। दिशा मिश्रा नाम की यूजर ने लिखा- देश किसी भी चीज से ज्यादा महत्वपूर्ण है। हमें पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं रखना है। कीचड़ में हाथ डालने से हमारे ही हाथ गंदे होंगे।
 
 
 



 
विज्ञापन


 
 

भारत और पाकिस्तान का मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच टी-20 में आखिरी मुकाबला 2016 टी-20 विश्व कप के दौरान हुआ था। हालांकि वनडे में ये दोनों टीम 2019 विश्व कप में भी भिड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed