{"_id":"5f2f86778ebc3e3d16784c29","slug":"boxing-day-test-will-be-played-in-melbourne-only-after-the-audience-gets-entry-said-cricket-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शकों को प्रवेश मिलने पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मेलबर्न में ही खेला जाएगा : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दर्शकों को प्रवेश मिलने पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मेलबर्न में ही खेला जाएगा : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
Sun, 09 Aug 2020 10:45 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम प्रमुख निक हॉकले ने शनिवार को कहा कि अगर दर्शकों को स्टेडियम के भीतर प्रवेश की अनुमति दी जाए तो भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मेलबर्न में ही होगा। ऐसी अटकलें हैं कि विक्टोरिया प्रांत में कोरोना वायरस महामारी के बढते मामलों के मद्देनजर इस साल के आखिर में होने वाला बॉक्सिंग डे टेस्ट एडीलेड में कराया जा सकता है।
विज्ञापन
हॉकले ने कहा, ‘अगर दर्शकों को एमसीजी में आने की अनुमति मिलती है तो यह टेस्ट वहीं होगा।’ उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि जितने प्रतिबंध अभी लगाए जा रहे हैं, उनका तेजी से असर होगा और हम फिर से सामान्य स्थिति में लौटेंगे। दर्शक मैदान में बैठकर खेल का मजा ले सकेंगे।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई खेल कैलेंडर में यह श्रृंखला अहम है और हम पूरी तैयारी कर रहे हैं। हमारी भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई)और सरकार से बात चल रही है। हमें उम्मीद है कि भारतीय टीम को यहां आने की अनुमति मिल जाएगी।’
विज्ञापन