फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Boxing Day Test: Captain Rahane gave credit to debutant Mohammed Siraj and Shubman Gill for victory

Boxing Day Test: कप्तान रहाणे ने इन दो युवा खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय, तारीफ में पढ़े कसीदे

Tue, 29 Dec 2020 11:17 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 29 Dec 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
Boxing Day Test: Captain Rahane gave credit to debutant Mohammed Siraj and Shubman Gill for victory
टीम इंडिया - फोटो : Social Media

मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर बॉक्सिंग डे टेस्ट अपने नाम करते हुए अजिंक्य रहाणे ने दुनिया के सामने अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया। उन्होंने मुश्किल वक्त में टीम की कमान संभालने के बाद युवा खिलाड़ियों की मदद से ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में चारों खाने चित कर दिया। मेलबर्न में चौथे दिन मात्र 70 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम ने शुरुआत में ही दो विकेट गंवा दिए, लेकिन एक बार फिर से रहाणे और युवा शुभमन गिल ने पारी को संभालते हुए 51 रनों की अटूट साझेदारी की और मैच को अपने नाम करने में सफल रहे।

विज्ञापन


एडिलेड में पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 36 रन पर सिमटने और आठ विकेट से मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम पर काफी दबाव था। वहीं विराट कोहली और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी और स्टार खिलाड़ियों के भारत रवाना होने के बाद टीम की मुश्किलें और बढ़ गई थीं। ऐसे में युवा खिलाड़ियों को साथ लेकर अपनी कप्तान में मैच जीतना और सीरीज में वापसी करना रहाणे के लिए एक बड़ी चुनौती थी, जिसका उन्होंने बखूबी सामना किया।
विज्ञापन


गिल और सिराज को श्रेय
मेलबर्न में मैच जीतने के बाद कप्तान रहाणे ने पूरी टीम को बधाई दी और उनपर गर्वान्वित हुए। उन्होंने कहा, 'मुझे सभी खिलाड़ियों पर गर्व है। मैं सिराज और गिल को श्रेय देना चाहूंगा जिन्होंने जबरदस्त जीवटता का प्रदर्शन किया। एडीलेड में मिली हार के बाद ऐसा प्रदर्शन देखना सुखद था।’ उन्होंने कहा कि नए खिलाड़ियों के लिए लगातार अनुशासित प्रदर्शन कर पाना आसान नहीं होता लेकिन गिल और सिराज ने दिखाया कि यह कैसे किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहाणे ने कहा, ‘शुभमन के प्रथम श्रेणी करियर और उसके खेल के बारे में हम सभी जानते हैं। उसने इस स्तर पर अपने स्वाभाविक शॉट्स जिस तरह से खेले, उसकी परिपक्वता भी पता चलती है।’ उन्होंने कहा, ‘सिराज ने भी बताया कि वह अनुशासन के साथ गेंदबाजी कर सकता है। नए खिलाड़ियों के लिए यह मुश्किल होता है और ऐसे में ही प्रथम श्रेणी क्रिकेट का अनुभव काम आता है।’


पांच गेंदबाजों को लेकर उतरने का फैसला सही
यह पूछने पर कि मैच से पहले टीम ने क्या बात की, रहाणे ने कहा, ‘हमने मैदान पर जोश और जज्बे के साथ खेलने पर जोर दिया। एडीलेड में एक घंटे के खराब खेल से हम हार गए। अभी भी बहुत कुछ सीखना है।’ उन्होंने यह भी कहा कि पांच गेंदबाजों को लेकर उतरने का उनका फैसला सही रहा। यह रणनीति कारगर रही। हम एक हरफनमौला को लेकर खेलना चाहते थे और रविंद्र जडेजा ने वह काम बखूबी किया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed