फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Boxing Day Test Ajinkya Rahane becomes first recipient of Mullagh Medal after being named Player of the Match

AUSvIND: मैन ऑफ द मैच रहाणे को मिला मुलाग अवॉर्ड, 152 साल पुराना है इतिहास

Tue, 29 Dec 2020 12:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 29 Dec 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
Boxing Day Test Ajinkya Rahane becomes first recipient of Mullagh Medal after being named Player of the Match
अजिंक्य रहाणे और मुलाग (दाएं) - फोटो : ट्विटर @BCCI और @cricketaustralia

बॉक्सिंग-डे टेस्ट में 12वां शतक जमाने वाले अजिंक्य रहाणे के सिर पर इस ऐतिहासिक जीत का सेहरा बांधा गया। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान संभालते हुए कार्यवाहक कप्तान रहाणे ने हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया, जिससे भारत ने दूसरा टेस्ट जीता और चार मैच की सीरीज 1-1 से बराबरी पर खड़ी है। इसी के साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रहाणे को मुलाग मेडल से सम्मानित किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पहले विदेशी दौरे पर कप्तानी करने वाले जॉनी मुलाग के नाम पर यह अवॉर्ड दिया गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट की शुरुआत से पहले ही इस खास सम्मान की घोषणा कर दी थी। मुलाग विदेशी दौरे पर जाने वाली पहली आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान थे। उनकी अगुवाई में 1868 में टीम ने ब्रिटेन का दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुलाग का असली नाम उनारिमिन था और उन्होंने 1868 में क्षेत्रीय टीम का नेतृत्व किया था। इस दौरे में उन्होंने 47 में से 45 मैच खेले थे तथा लगभग 23 की औसत से 1698 रन बनाए थे, उन्होंने 1877 ओवर भी किए, जिसमें से 831 ओवर मेडन थे तथा 10 की औसत से 245 विकेट लिए। अपने करियर में उन्होंने कामचलाऊ विकेटकीपर की भूमिका भी निभाई और चार स्टंपिंग की। सोमवार को मुलाग ऑस्ट्रेलियाई हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले स्थानीय आदिवासी मूल के पहले खिलाड़ी बने।



ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम के अध्यक्ष पीटर किंग ने कहा, 'जॉनी मुलाग और स्थानीय आदिवासियों की टीम ने 1868 में भविष्य के ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए विश्व स्तर पर अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मार्ग प्रशस्त किया। असमानता के उस युग में टीम का प्रदर्शन उनकी कहानी को और भी उल्लेखनीय और मान्यता देने का योग्य बनाता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed