फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bowlers also played a big part in RCB’s turnaround: Chahal

मैदान में गेंदबाज से क्या कहते हैं विराट, खुल गया राज

Sat, 21 May 2016 01:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 May 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
Bowlers also played a big part in RCB’s turnaround: Chahal
- फोटो : pti

भले ही कप्तान विराट कोहली और क्रिस गेल की धुआंधार बल्लेबाजी के बूते रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर बेहतर प्रदर्शन कर रही है लेकिन लेग स्पिनर यजुवेंदर चहल का मानना है कि मौजूदा आईपीएल में टीम की जीत में गेंदबाजों की भूमिका भी अहम रही है। खासकर क्रिस जॉर्डन के टीम से जुड़ने के बाद। आरसीबी ने बारिश से बाधित मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को डकवर्थ लुइस नियम से 82 रन से हराया। पंजाब के खिलाफ जीत में यजुवेंदर ने चार विकेट झटके थे।

विज्ञापन

 
चहल ने कहा, ‘आरसीबी गेंदबाजों ने टीम में कभी छोटी भूमिका नहीं निभाई। खासकर जब से क्रिस जॉर्डन टीम से जुड़े हैं। गेंदबाजों के बेहतर प्रदर्शन के कारण टीम दूसरे पायदान पर पहुंच गई। अंतिम दो मैचों में गेंदबाजों ने वास्तव में बेहतर प्रदर्शन किया है क्योंकि शुरुआती मैचों में गेंदबाजी चिंता का सबब था और हम सही कांबिनेशन की समस्या से जूझ रहे थे। अब सही कांबिनेशन है और गेंदबाज सही जगह गेंदबाजी कर रहे हैं। हमने अपनी गेंदबाजी सुधारी है और कमजोर गेंदबाजी लाइन-अप पर भी काम किया है। पहले दो मैचों में हमारा प्रदर्शन खराब रहा। लेकिन जब से जॉर्डन टीम से जुड़े हैं, हमारा प्रदर्शन बेहतर हुआ था। हम लोग भाग्यशाली हैं कि हमारी टीम में विराट कोहली, क्रिस गेल, एबी डीविलियर्स और शेन वाटसन सरीखे खिलाड़ी हैं। ये चारों शीर्ष खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत है।’

विज्ञापन

विराट कहते हैं, सिर्फ छक्का नहीं देना

Bowlers also played a big part in RCB’s turnaround: Chahal

यह पूछे जाने पर कि क्या कोहली गेंदबाजी करने में आजादी देेते हैं। इस पर चहल ने कहा कि जब वह मुझे गेंद थमाते हैं, वह हमेशा मुझसे कहते हैं कि छक्का नहीं देना है। लेकिन गेंदबाजी खुलकर अपनी मर्जी से करने देते हैं। 

फिटनेस पर ध्यान देते हैं कोहली
कोहली की सफलता के राज के बारे पूछे जाने पर चहल ने कहा कि वह अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देते हैं और ज्यादा से ज्यादा समय जिम में बिताते हैं और नेट पर भी। वह काफी मेहनत करते हैं और यही कारण है कि वह आईपीएल में 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed