फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Boria Majumdar likely to get two year ban for intimidating Wriddhiman saha for Interview

Wriddhiman Saha Controversy: साहा को धमकाने वाले बोरिया मजूमदार पर लग सकता है दो साल का बैन

Sun, 24 Apr 2022 10:44 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 24 Apr 2022 10:44 AM IST
सार

बोरिया मजूमदार ने साहा को एक इंटरव्यू के लिए मना करने पर धमकाया था। इसके बाद साहा ने उनके साथ बातचीत के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।
 

विज्ञापन
Boria Majumdar likely to get two year ban for intimidating Wriddhiman saha for Interview
ऋद्धिमान साहा और बोरिया मजूमदार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को एक इंटरव्यू के लिए धमकाने वाले पत्रकार बोरिया मजूमदार पर बीसीसीआई दो साल का बैन लगा सकता है। बीसीसीआई ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों की समिति का गठन किया था। समिति ने इस मामले में मजूमदार के दोषी पाया है और अब उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। साहा को भारत की टेस्ट टीम से बाहर किए जाने पर मजूमदार ने उनसे इस मामले पर बात करनी चाही थी, लेकिन उनके मना करने पर मजूमदार भड़क गए थे और कभी इंटरव्यू न करने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब बोरिया मजूमदार पर दो साल का बैन लगाया जा सकता है। उन्हें किसी भी स्टेडियम के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। बीसीसीआई से जुड़े किसी कार्यक्रम में उन्हें शामिल नहीं किया जाएगा। वहीं, सभी खिलाड़ियों को भी बोरिया मजूमदार के साथ बात करने से मना किया जाएगा। 
विज्ञापन

क्या है मामला?
बीसीसीआई की तरफ से 19 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान किया गया था। लेकिन इसमें अनुभवी विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को जगह नहीं मिली। इसके बाद एक पत्रकार ने साहा को व्हाट्सएप मैसेज कर इंटरव्यू की मांग की, जिसपर साहा ने कोई जवाब नहीं दिया और फिर उन्हें पत्रकार की तरफ से अंजाम भुगतने की धमकियां दी गई। साहा ने पूरी बात का स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। 

पत्रकार ने क्या कहा था?
पत्रकार ने साहा को मेसेज करते हुए लिखा "मेरे साथ एक इंटरव्यू करिए, यह काफी अच्छा होगा। अगर आप लोकतांत्रिक रहना चाहते हैं तो मैं दबाव नहीं बनाऊंगा। वो एक विकेटकीपर चुनते हैं, जो सबसे बेहतर होता है। आप 11 पत्रकार चुनने की कोशिश करते हैं, जो मेरे हिसाब से सही नहीं है। उसे चुनिए जो सबसे ज्यादा आपकी मदद कर सकता है।" बाद में पत्रकार ने लिखा था, "आपने फोन नहीं किया। मैं फिर कभी आपका इंटरव्यू नहीं करूंगा। मैं अपमान नहीं सहता और मैं इसे याद रखूंगा। ऐसा आपको नहीं करना चाहिए था।"

साहा ने इस बातचीत के स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किए थे। इसके बाद क्रिकेट जगत के कई  दिग्गजों ने साहा का समर्थन किया और बीसीसीआई से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की। बीसीसीआई ने तीन सदस्यों की समिति बनाई, जिसने पूरे मामले की जांच की। इसी दौरान यह खुलासा हुआ कि बोरिया मजूमदार वो पत्रकार थे, जिन्होंने साहा को धमकी दी थी। जांच समिति ने उन्हें दोषी पाया है और अब उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed