फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bonus point system to be pondered over for WTC 2025-27 cycle

WTC: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में बड़ा बदलाव! टीमों को बोनस अंक देने पर हो सकता है विचार, जानें पूरा मामला

Thu, 20 Mar 2025 05:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 20 Mar 2025 05:35 PM IST
सार

मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप प्रक्रिया में किसी टीम को टेस्ट मैच जीतने पर 12 अंक, टाई पर 6 अंक और ड्रॉ पर 4 अंक दिए जाते हैं, लेकिन नए नियम में आईसीसी उन टीमों को अतिरिक्त अंक देने पर विचार कर रहा है

विज्ञापन
Bonus point system to be pondered over for WTC 2025-27 cycle
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
loader

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) को और रोमांचक बनाने के लिए आईसीसी इसकी प्रणाली में और संशोधन करने पर विचार कर रहा है। इसके तहत टीमों को बोनस अंक देने पर भी विचार हो रहा है। ऐसा तब होगा जब कोई टीम विपक्षी पर बड़ी जीत हासिल करेगी। आईसीसी का मानना है कि इससे मुकाबले और प्रतिस्पर्धी और दिलचस्प होंगे।
विज्ञापन


नए नियम में क्या होगा?
मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप प्रक्रिया में किसी टीम को टेस्ट मैच जीतने पर 12 अंक, टाई पर 6 अंक और ड्रॉ पर 4 अंक दिए जाते हैं, लेकिन नए नियम में आईसीसी उन टीमों को अतिरिक्त अंक देने पर विचार कर रहा है जो पारी के अंतर या बड़े अंतर से जीत दर्ज करती हैं। आईसीसी के एक अधिकारी के मुताबिक, बोनस अंक दिए जाने पर पिछले काफी समय से विचार किया जा रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे पिछले साल न्यूजीलैंड ने भारत को भारत में हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। ऐसे मौकों पर अतिरिक्त अंक दिए जाने चाहिए, क्योंकि घर में भारत को हराना आसान नहीं है।' ऐसे में अगर बोनस पॉइंट सिस्टम लागू होता है तो इससे टेस्ट क्रिकेट और प्रतिस्पर्धात्मक बन जाएगा। इससे टीमों और आक्रामक होकर खेलती दिखेंगी।
विज्ञापन


अगर यह नया नियम लागू होता है तो इसका आगाज आगामी भारत-इंग्लैंड सीरीज से होगा। इसी सीरीज से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र की शुरुआत होगी। दोनों टीमों के बीच इस दौरान पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। वहीं, इस साल जून में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। यह मैच ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 से 15 जून तक ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed