फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bollywood actress Sonal Chauhan opens up on her relationship with KL Rahul

केएल राहुल-सोनल चौहान मामले में नया खुलासा, 'जन्नत' एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान

Tue, 17 Sep 2019 08:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 17 Sep 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Sonal Chauhan opens up on her relationship with KL Rahul
सोनल चौहान और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

खराब फॉर्म से गुजर रहे भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल टीम से भी बाहर कर दिए गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में राहुल को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली। इसके पहले भी राहुल अपने साथी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के साथ 'कॉफी विद करण' शो में विवादित बयानों के बाद मुश्किल में फंस गए थे। अब एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी उन्हें लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

विज्ञापन


इस एक्ट्रेस का नाम है सोनल चौहान। जी हां, खबर है कि सोनल, केएल राहुल को डेट कर रही हैं। इस पर अब सोनल चौहान का बयान सामने आया है। फिल्म 'जन्नत' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सोनल ने केएल राहुल के साथ अपने अफेयर की खबर को गलत बताया है। 
विज्ञापन


बॉलीवुड बबल से बात करते हुए सोनल ने कहा, 'नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। केएल राहुल अच्छे क्रिकेटर हैं। वो बहुत टैलेंटेड और अच्छे इंसान हैं।' सोनल ने साफ तौर पर इस खबर को झूठा बताया। बता दें कि इससे पहले केएल राहुल का नाम आलिया भट्टी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर से भी जुड़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएनए ने अपनी रिपोर्ट में लिखा था, 'आकांक्षा केएल राहुल के साथ ज्यादा समय बिता रही हैं। दोनों साथ में आउटिंग, मूवी डेट और हाउस पार्टी में जाते हैं।' इसके अलावा केएल राहुल का नाम फिल्म 'मुन्ना माइकल' की एक्ट्रेस निधि अग्रवाल से भी जुड़ चुका है। निधि ने भी अफेयर की खबर को गलत बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed