{"_id":"5f16b458-ebb7-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"bishan-singh-bedi-blessed-india-tour-of-southafrica","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया का असली इम्तिहान अभी बाकी है...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया का असली इम्तिहान अभी बाकी है...
चेन्नई/एजेंसी
Updated Sat, 13 Jul 2013 05:55 PM IST
विज्ञापन
पूर्व कप्तान और दिग्गज लेफ्ट आर्म स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी और वेस्ट इंडीज में त्रिकोणीय सीरीज जीतने पर खुशी जताई लेकिन साथ ही कहा कि टीम की असली परीक्षा अभी बाकी है।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी की टीम की असली परीक्षा दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर होगी। बेदी ने कहा, ‘मैं टीम के प्रदर्शन से प्रभावित हूं।
टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी और त्रिकोणीय सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन मैं चाहता हूं कि टीम टेस्ट क्रिकेट में भी ऐसी ही निरंतरता के साथ खेले।
टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलनी है और वहीं उसकी असली परीक्षा होगी।’
भारत को दिसंबर-जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। धोनी की कप्तानी के बारे में बेदी ने कहा, ‘धोनी शानदार कप्तान हैं। खासकर वन-डे में उन्होंने अपनी भूमिका को बखूबी अंजाम दिया है।
विज्ञापन
त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में जिस तरह का प्रदर्शन किया वह काबिलेतारीफ है। लेकिन मेरा मानना है कि आपकी असली परीक्षा टेस्ट में होती है।’
क्रिकेट में भ्रष्टाचार के बारे में पूर्व स्पिनर ने कहा, ‘कोई भी अच्छी या बुरी संस्कृति ऊपरी स्तर से नीचे फैलती है और क्रिकेट भी कोई अपवाद नहीं है। क्रिकेट के ऊपरी प्रशासन में सफाई की जरूरत है।’
विज्ञापन