फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND Inning
126/6 (16 ov)
Target: 181
Nitish Kumar Reddy 14(7)*
N. Tilak Varma 10 (9)
IND need 55 runs in 24 remaining balls

B'day Spl: भुवनेश्वर ने वनडे डेब्यू में पहली गेंद पर लिया था विकेट, टेस्ट पदार्पण में बल्लेबाजी में बनाया था रिकॉर्ड

Fri, 05 Feb 2021 01:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 05 Feb 2021 01:05 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special Bhuvneshwar Kumar 31st Birthday check his records, achievement and historic milestone
क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social media

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पिछले कुछ समय से चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करने वाले भुवनेश्वर चोट से उबरने और टीम में फिर से जगह बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। पिछले आईपीएल के दौरान चोट की वजह से बाहर होने वाले भुवनेश्वर हाल ही में सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते नजर आए थे। फिलहाल वे टीम से बाहर हैं लेकिन उनकी उपलब्धियां आज भी उनके साथ बरकरार है। 



आज भुवनेश्वर कुमार आज 31 साल के हो गए हैं और अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उनकी उपलब्धियों और यादगार प्रदर्शन पर। भुवनेश्वर उत्तर प्रदेश के उस मेरठ शहर से आते हैं जहां बल्ले और गेंद को तैयार किया जाता है। बेहद शांत स्वभाव के भुवनेश्वर क्रिकेट पिच पर अपने स्विंग गेंदबाजी से हमेशा से बल्लेबाजों को परेशान करते रहे हैं लेकिन इसके अलावा उन्होंने बल्ले से भी कई बार कमाल किया है। 

Trending Videos
Birthday Special Bhuvneshwar Kumar 31st Birthday check his records, achievement and historic milestone
भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर उस वक्त चर्चा में आए जब उन्होंने 2008/09 में 19 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दिग्गज सचिन तेंदुलकर को आउट किया। इसी के साथ वह सचिन को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शून्य पर आउट करने वाले पहले गेंदबाज बन गए। 

Birthday Special Bhuvneshwar Kumar 31st Birthday check his records, achievement and historic milestone
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : bcci

इसके बाद अपनी इनस्विंग गेंदों और सटीक लाइन लेंथ से गेंदबाजी करने वाले भुवनेश्वर को राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में अधिक वक्त नहीं लगा। उन्होंने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में डेब्यू किया और अपने पहले ही ओवर में नासिर जमशेद को बोल्ड किया। इस मैच में उन्होंने चार ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट झटके। इसके बाद उसी साल भुवनेश्वर ने चेन्नई में पाकिस्तान के ही खिलाफ वनडे डेब्यू भी किया और पहली ही गेंद पर मोहम्मद हफीज को शून्य पर बोल्ड कर दिया। इस मैच में उन्होंने नौ ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special Bhuvneshwar Kumar 31st Birthday check his records, achievement and historic milestone
भुवनेश्वर कुमार

टी-20 और वनडे की ही तरह उनका टेस्ट डेब्यू भी शानदार और यादगार रहा। उन्होंने 2013 में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण किया। हालांकि इस मैच में वे गेंदबाजी में विकेट नहीं निकाल पाए लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी में अहम योगदान दिया और महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर इतिहास रच दिया। वह टेस्ट डेब्यू में 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने, उन्होंने 97 गेंदों में 38 रन रन बनाए और धोनी के साथ मिलकर नौंवें विकेट के लिए 140 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की।  

विज्ञापन
Birthday Special Bhuvneshwar Kumar 31st Birthday check his records, achievement and historic milestone
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : File

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यादगार शुरुआत के बाद भुवनेश्वर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई दमदार प्रदर्शन किए और रिकार्ड्स को अपने नाम करते गए। वे 2018 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों में पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने। 

उन्होंने सबसे पहले 2014 में नॉटिंघम में टेस्ट में अपना पहला पांच विकेट हॉल लिया। इसके बाद 2017 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में पांच विकेट चटकाए और फिर 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैच में पांच विकेट झटके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed