फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bihar's Sakibul gani made world record on first class debut mede triple Century against mizoram

Ranji Trophy: बिहार के सकिबुल गनी ने डेब्यू मैच में बनाया विश्व रिकॉर्ड, डेब्यू मैच में जड़ा तिहरा शतक, 56 चौके और दो छक्के लगाए

Fri, 18 Feb 2022 03:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 18 Feb 2022 03:29 PM IST
सार

साकिबुल गनी ने 405 गेंदों में 341 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 56 चौके और दो छक्के भी लगाए। वो पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने पहले फर्स्ट क्लास मैच में तिहरा शतक लगाया है। 

विज्ञापन
Bihar's Sakibul gani made world record on first class debut mede triple Century against mizoram
साकिबुल गनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणजी ट्रॉफी में बिहार और मिजोरम के मैच में साकिबुल गनी ने विश्व रिकार्ड बनाया है। वह अपने पहले फर्स्ट क्लास मैच में तिहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। मिजोरम के खिलाफ मैच में उन्होने 405 गेंदों में 341 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 56 चौके और दो छक्के लगाए। चार दिवसीय मैच में उन्होंने 84.20 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान 22 साल के गनी ने मध्य प्रदेश के अजयय रोहेरा का रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने अपने पहले फर्स्ट क्लास मैच में नाबाद 267 रन की पारी खेली थी। रोहेरा ने साल 2018-19 में हैदराबाद के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था। 
विज्ञापन


इस मैच में साकिबुल ने बाबुल कुमार के साथ 557 रनों की साझेदारी की। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वोच्च साझेदारी का कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के नाम है। श्रीलंका इन दोनों दिग्गजों ने साल 2006 में श्रील दक्षिण अफ्रीका के लिए 624 रनों की साझेदारी की थी। रणजी ट्रॉफी में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड महाराष्ट्र के स्वप्निल गुगले और अंकित बावने के नाम है। इन दोनों ने 2016/17 में 594 रनों की नाबाद साझेदारी की थी। 
विज्ञापन


नॉकआउट चरण के मैच 30 मई से होंगे
एलीट वर्ग में कुल आठ ग्रुप बने हैं, जिसमें हर ग्रुप में चार टीम हैं। वहीं प्लेट ग्रुप में 6 टीम हैं। एकमात्र प्री क्वार्टर फाइनल को छोड़कर नॉकआउट चरण के मैच आईपीएल के बाद 30 मई से शुरू होंगे। प्रियांक पांचाल, अभिमन्यु ईश्वरन और हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ियों पर भी निगाहें टिकी रहेंगी। इसके अलावा भारत के अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों यश ढुल और राज अंगद बावा को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिलेगा। पहली पारी पूरी नहीं होने पर दोनों टीम को एक-एक अंक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दौर के मैच :
  • कर्नाटक बनाम रेलवे, एलीट ग्रुप सी (चेन्नई),
  • हैदराबाद बनाम चंडीगढ़, एलीट ग्रुप बी (भुवनेश्वर),
  • बंगाल बनाम बड़ौदा, एलीट ग्रुप बी (कटक),
  • केरला बनाम मेघालय, एलीट ग्रुप ए (राजकोट)
  • गुजरात बनाम मध्य प्रदेश, एलीट ग्रुप ए (राजकोट)
  • मणिपुर बनाम अरुणाचल प्रदेश, प्लेट (कोलकाता)
  • जम्मू-कश्मीर बनाम पुडुचेरी, एलीट ग्रुप सी (चेन्नई)
  • सौराष्ट्र बनाम मुंबई, एलीट ग्रुप डी (अहमदाबाद)
  • ओडिशा बनाम गोवा, एलीट ग्रुप डी (अमहदाबाद)
  • नगालैंड बनाम सिक्किम, प्लेट (कोलकाता)
  • बिहार बनाम मिजोरम, प्लेट (कोलकाता)
  • झारखंड बनाम छत्तीसगढ़, एलीट ग्रुप एच (गुवाहाटी)
  • दिल्ली बनाम तमिलनाडु, एलीट ग्रुप एच (गुवाहाटी)
  • महाराष्ट्र बनाम असम, एलीट ग्रुप जी (रोहतक)
  • विदर्भ बनाम यूपी, एलीट ग्रुप जी (गुरुग्राम)
  • हरियाणा बनाम त्रिपुरा, एलीट ग्रुप एफ (दिल्ली)
  • पंजाब बनाम हिमाचल प्रदेश, एलीट ग्रुप एफ (दिल्ली)
  • सर्विस बनाम उत्तराखंड, एलीट ग्रुप ई (तिरुवनंतपुरम)
  • आंध्र बनाम राजस्थान, एलीट ग्रुप ई (तिरुवनंतपुरम)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed