फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bihar gain biggest victory in cricket history

विजय मर्चेंट ट्राफी: बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को पारी और 870 रनों से दी शिकस्त 

Tue, 05 Dec 2017 12:37 PM IST
अमरउजाला डॉट कॉम खेल डेस्क, नई दिल्ली
अमरउजाला डॉट कॉम खेल डेस्क, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Dec 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
bihar gain biggest victory in cricket history
क्रिकेट
बिहार ने विजय मर्चेंट ट्राफी अंडर-16 में अरुणाचल प्रदेश को पारी और 870 रनों से रिकॉर्ड शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है। यह क्रिकेट के इतिहास में जीत का सबसे बड़ा अंतर है। बिहार ने 7 विकेट पर 1007 रन पर पारी घोषित की थी। पहली पारी में अरुणाचल ने 83 रन बनाए थे। पटना में खेले जा रहे इस ‌ऐतिहासिक मैच में पहली पारी में बिहार को 914 रनों की बढ़त मिली। बिहार ने इसके बाद अरुणाचल प्रदेश को दूसरी पारी में 54 रन पर आल आउट कर दिया। 
विज्ञापन


बिहार के गेंदबाज रेशु राय ने पहली पारी में 7 तथा दूसरी पारी में 6 विकेट लिए। बिहार की ओर से बलजीत सिंह बिहारी ने 358 रन बनाए थे। इसके अलावा प्रकाश बाबू ने 220 तथा कप्तान अर्णव किशोर ने धुआंधार 169 रनों की पारी खेली। 
विज्ञापन


इससे पहले क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड पाकिस्तान रेलवे के नाम था। पाकिस्तान रेलवे ने 1964 में लाहौर में डेरा इस्माइल खान टीम को एक पारी और 851 रनों से हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed