फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   big upset in ODI World Cup 2023 practice matches has Afghanistan beat sri lanka by six wickets

ODI WC 2023: विश्व कप से पहले ही उलटफेर; अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हराया, पाकिस्तान दूसरा मैच भी हारा

Wed, 04 Oct 2023 12:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 04 Oct 2023 12:20 PM IST
सार

वनडे विश्व कप 2023 में भारत के दोनों अभ्यास मैच बारिश की भेंट चढ़ गए। वहीं, पाकिस्तान को दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका को अफगानिस्तान के खिलाफ हैरान करने वाली हार झेलनी पड़ी है। 

विज्ञापन
big upset in ODI World Cup 2023 practice matches has Afghanistan beat sri lanka by six wickets
अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 की शुरुआत पांच अक्तूबर से हो रही है। सभी टीमों की तैयारी पूरी हो चुकी है और क्रिकेट के महाकुंभ में 10 टीमें जोर आजमाइश के लिए तैयार हैं। विश्व कप का आयोजन भारत में हो रहा है और सभी टीमों को टूर्नामेंट से पहले दो अभ्यास मैच खेलने का मौका दिया गया था। ताकि सभी टीमें भारतीय पिचों और हालातों के अनुकूल हो जाएं और अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे सकें। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। 
विज्ञापन


मेजबान भारत के दोनों अभ्यास मैच धुल गए और 3400 किलोमीटर का सफर करने वाली टीम इंडिया अभ्यास के नाम पर एक गेंद तक नहीं खेल सकी। एशियाई धरती में किसी टूर्नामेंट का आयोजन हो तो भारत और पाकिस्तान को सबसे प्रबल दावेदार माना जाता है, लेकिन विश्व कप से पहले दोनों टीमें परेशानी में हैं। भारत को अभ्यास मैच नहीं खेलने को मिले तो पाकिस्तान को दोनों अभ्यास मैच में हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


एशिया की तीसरी सबसे मजबूत टीम मानी जाने वाली श्रीलंका को अफगानिस्तान ने अभ्यास मैच में हरा दिया। अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही सभी बड़ी टीमों को चेतावनी दी है कि कोई उसे हल्के में लेने की कोशिश न करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका अफगानिस्तान मैच में क्या हुआ?
श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.2 ओवर में अपने सभी 10 विकेट खोकर 294 रन बनाए। कुसल मेंडिस ने 87 गेंद में 158 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। पथुम निसांका 30 रन, सदीरा समरविक्रमा 39 और धनंजय डे सिल्वा के 22 रन के चलते श्रीलंकाई टीम 294 तक पहुंची, लेकिन पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ने चार विकेट लिए। बारिश से प्रभावित मैच में अफगानिस्तान के सामने 257 रन का लक्ष्य था। रहमनुल्ला गुरबाज और रहमत शाह के बीच 215 रन की साझेदारी हुई और अफगानिस्तान ने छह विकेट से मैच अपने नाम किया। गुरबाज ने 92 गेंद में 119 रन बनाए। रहमत शाह ने 82 गेंद में 93 रन का योगदान दिया। 

अब मेजबान भारत सहित, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को अफगानिस्तान से बचकर रहना होगा। अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसी टीमें दूसरी टीमों से भी बड़ी टीमों को संभलकर रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed