फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नम आंखों से युवराज सिंह ने दिए ये पांच बड़े बयान, रिटायरमेंट मैच के बारे में किया खुलासा

Tue, 11 Jun 2019 07:44 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाल
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाल Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 11 Jun 2019 07:44 AM IST
विज्ञापन
Big statement of Yuvraj Singh during retirement announced
युवराज सिंह - फोटो : social Media

सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज ने सोमवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। टीम इंडिया को 2007 वर्ल्ड टी-20 और 2011 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले युवी ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। मीडियाकर्मियों को एक शॉर्ट मूवी दिखाई। फिर नम आंखों से युवराज सिंह ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

Big statement of Yuvraj Singh during retirement announced
संन्यास की घोषणा करते युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

युवराज सिंह ने रिटायरमेंट मैच नहीं मिल पाने को लेकर भी अहम बयान दिया और साथ ही में अपने पसंदीदा कप्तान के बारे में बताया। पत्रकारोंं से बातचीत करते हुए युवराज सिंह ने कहा, '25 साल के करियर के बाद मैंने सोचा कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है। क्रिकेट ने मुझे सबकुछ दिया है और मेरे सफर में साथ रहने के लिए सबका शुक्रिया।

Big statement of Yuvraj Singh during retirement announced
संन्यास की घोषणा करते युवराज सिंह - फोटो : पीटीआई

युवराज सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में काफी दोस्त बनाए है, लेकिन कभी खुद पर विश्वास करना नहीं छोड़ा। युवी ने कहा कि, 'मैंने पिछले साल ही सोच लिया था कि यह मेरा आखिरी IPL होगा। मुझे अगर खेलने का मौका मिलता, तो मेरा करियर हाई पर खत्म हो सकता था। मेरे लिए 2011 वर्ल्ड कप जीतना, मैन ऑफ द सीरीज मिलना सपने की तरह था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Big statement of Yuvraj Singh during retirement announced
संन्यास लेने के दौरान युवराज सिंह - फोटो : पीटीआई

2000 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने अपने इंटरनेशनल करियर में 400 से ऊपर मैच खेले हैं और भारत को कई यादगार जीत दिलाई है। अपने पसंदीदा कप्तान के बारे में पूछे जाने पर युवी ने कहा कि सौरव गांगुली की कप्तानी में मैंने डेब्यू किया, तो वो मेरे लिए खास रहेंगे और साथ ही में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में हमने कई बड़ी ट्रॉफी जीती है।

विज्ञापन
Big statement of Yuvraj Singh during retirement announced
युवराज सिंह - फोटो : pti

अपने रिटायरमेंट मैच के बारे में बात करते हुए युवी ने कहा कि मैंने खुद इसकी मांग नहीं की। मुझसे कहा गया था कि यो-यो टेस्ट पास कर लो, नहीं तो संन्यास का एलान कर दो, लेकिन मैंने यो-यो टेस्ट पास किया। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि वो इंडिया की जर्सी को काफी मिस करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed