फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर, ये अहम खिलाड़ी हुआ टूर्नामेंट से बाहर

Tue, 10 Apr 2018 02:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Apr 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
Big set back to Mumbai Indians, Aussie fast bowler Pat Cummins ruled out from IPL 2018 due to injury
IPL 2018 अभी शुरू हुआ ही था कि मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर आ गई। टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से इसकी पुष्टि भी कर दी गई है। लंबे अरसे से पीठ की समस्या से जूझ रहे कमिंस एक बार फिर इससे उबर नहीं पाए।
Big set back to Mumbai Indians, Aussie fast bowler Pat Cummins ruled out from IPL 2018 due to injury
कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से आईपीएल में खेल चुके कमिंस को IPL 2018 नीलामी में मुंबई फ्रैंचाइजी ने 5.4 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम देकर खरीदा था। मगर चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेले गए पहले मैच में भी वो टीम का हिस्सा नहीं थे।
Big set back to Mumbai Indians, Aussie fast bowler Pat Cummins ruled out from IPL 2018 due to injury
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर कमिंस ने जमकर कहर बरपाया था। पूरी सीरीज में उन्होंने 22 विकेट झटके थे। इसी दौरान उनकी चोट और उभर आई थी। जिसके बाद से ही वो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फिजियो की देखरेख में थे। मंगलवार को पीठ की मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खुद एक बयान जारी करते हुए कमिंस की चोट और उनके आईपीएल भविष्य पर उठ रहे सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Big set back to Mumbai Indians, Aussie fast bowler Pat Cummins ruled out from IPL 2018 due to injury
ऑस्ट्रेलियाई टीम के फिजियो डेविड बेकले ने साफ किया कि दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान कमिंस पीड़ा महसूस कर रहे थे। हमारे लिए ये संतोषजनक था कि चोटिल होने के बाद और ऑस्ट्रेलिया की अगली सीरीज से पहले फिट होने और आराम करने के लिए कमिंस के पास पर्याप्त समय है, इसलिए हमनें फैसला लिया कि उन्हें आईपीएल से दूर रखा जाए। इस दौरान उनके इलाज और फिर स्पेशल ट्रेनिंग के लिए सारी व्यवस्थाएं तय की जाएगी'।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed