फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Big reshuffle in BCCI before Asia Cup Roger Binny resign Rajiv Shukla becomes acting president report revealed

BCCI: एशिया कप से पहले बीसीसीआई में बड़ा फेरबदल, रोजर बिन्नी ने छोड़ा पद; राजीव शुक्ला बने कार्यवाहक अध्यक्ष

Sat, 30 Aug 2025 08:20 AM IST
शोभित चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 30 Aug 2025 08:20 AM IST
सार

राजीव शुक्ला बीसीसीआई के उपाध्यक्ष भी हैं और वह अगले महीने होने वाले बीसीसीआई के चुनाव तक कार्यवाहक अध्यक्ष बने रहेंगे। बिन्नी ने 2022 में सौरव गांगुली की जगह बीसीसीआई अध्यक्ष पद संभाला था।

विज्ञापन
Big reshuffle in BCCI before Asia Cup Roger Binny resign Rajiv Shukla becomes acting president report revealed
रोजर बिन्नी - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में एशिया कप से पहले बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि रोजर बिन्नी ने 70 वर्ष के होने के कारण पद छोड़ दिया है जिसके बाद राजीव शुक्ला को बोर्ड का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से अभी इस मामले पर आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। भारतीय टीम अगले महीने यूएई में होने वाले एशिया कप में हिस्सा लेगी जिसके लिए कुछ दिन पहले 15 सदस्यीय टीम घोषित की गई थी। 
विज्ञापन

बीसीसीआई चुनाव तक जिम्मेदारी संभालेंगे राजीव शुक्ला
राजीव शुक्ला बीसीसीआई के उपाध्यक्ष भी हैं और वह अगले महीने होने वाले बीसीसीआई के चुनाव तक कार्यवाहक अध्यक्ष बने रहेंगे। बिन्नी ने 2022 में सौरव गांगुली की जगह बीसीसीआई अध्यक्ष पद संभाला था। गांगुली ने अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा किया था। तब बिन्नी शीर्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। इससे पहले खबरें आई थी कि बिन्नी सितंबर में होने वाली बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) तक पद पर बने रहेंगे, लेकिन उन्होंने इससे पहले ही पद छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष के रूप में बिन्नी का कार्यकाल 
बिन्नी 19 जुलाई को 70 वर्ष के हो गए थे और नियमानुसार बीसीसीआई अध्यक्ष की उम्र 70 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। बिन्नी के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद भारत ने दो सीमित ओवर प्रारूप के आईसीसी टूर्नामेंट जीते। भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम किया था। बिन्नी के अध्यक्ष रहते ऐतिहासिक महिला प्रीमियर लीग (WPL) की भी शुरुआत हुई। उनके अध्यक्ष रहते ही घरेलू क्रिकेट को बेहतर प्रोत्साहन मिला। खिलाड़ियों के वेतन में वृद्धि हुई और टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों को घरेलू टूर्नामेंटों में खिलवाने के लिए उचित और सख्त कदम उठाए गए।
विज्ञापन

1983 विश्व कप विजेता टीम के मुख्य खिलाड़ी रहे ऑलराउंडर बिन्नी ने 27 टेस्ट मैचों और 72 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने टेस्ट मैचों में 47 विकेट लिए और पांच अर्धशतकों की मदद से 830 रन बनाए। 72 वनडे मैचों में उन्होंने 77 विकेट लिए और एक अर्धशतक की मदद से 629 रन बनाए। भारत को पहला वनडे विश्व कप (1983) जिताने में उनका अहम योगदान था। 1983 विश्व कप में 18 विकेट लेकर वह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। बिन्नी इससे पहले बीसीसीआई चयन समिति के सदस्य के रूप में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed