WC: मैक्सवेल के बाद ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ मैच से बाहर हुआ यह स्टार खिलाड़ी, जानें कारण
क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने बताया कि मार्श अनिश्चितकाल के लिए विश्व कप से बाहर हुए हैं और कब तक टूर्नामेंट में वापसी करेंगे इसकी जानकारी नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है कि 32 साल के मार्श अब विश्व कप में खेल भी पाएंगे या नहीं। या फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम उनकी जगह किसी रिप्लेसमेंट का एलान करेगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्रेस रिलीज में कहा कि इस बात की जल्द ही पुष्टि की जाएगी। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच चार नवंबर को खेला जाना है।
JUST IN:
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 2, 2023
Mitch Marsh has returned home for "personal reasons" and is out of the World Cup indefinitely #CWC23
मैक्सवेल हो गए थे चोटिल
उस तस्वीर में ऑस्ट्रेलिया टीम के कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि मैक्सवेल अपने खेल के प्रति ईमानदार हैं। वह जल्द ही वापसी करेंगे। मैकडोनाल्ड ने यह भी कहा कि सौभाग्य कि बात है कि मैक्सवेल की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। इस तरह की चोट में स्थिति और ज्यादा गंभीर हो सकती थी। उम्मीद है कि वह एक ही मैच के लिए बाहर होंगे।
स्टोइनिस और ग्रीन की प्लेइंग-11 में होगी वापसी
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैक्सवेल की गेंदबादी की भरपाई के लिए ट्रेविस हेड की ऑफ स्पिन का इस्तेमाल किया जा सकता है। मार्श के बाहर होने से मध्यक्रम में स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन पर जिम्मदारियां बढ़ेंगी। स्मिथ तीसरे और लाबुशेन चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं।
टिम डेविड या हार्डी को किया जा सकता है शामिल
शॉर्ट आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। इसके अलावा अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया किसी और के बारे में सोचता है तो एरॉन हार्डी या टिम डेविड में से कोई एक भारत के लिए उड़ान भर सकता है। टिम डेविड को भारत में खेलने का काफी अनुभव है। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं।