फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Big blow to Afghanistan team, mystery spinner AM Ghazanfar out of Champions Trophy 2025, will not play IPL

Champions Trophy: अफगानिस्तान टीम को बड़ा झटका, यह मिस्ट्री स्पिनर हुआ बाहर, आईपीएल में भी नहीं खेलेंगे

Wed, 12 Feb 2025 01:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 12 Feb 2025 01:12 PM IST
सार

बाएं हाथ के स्पिनर नांगेयालिया खरोटे को 19 फरवरी से पाकिस्तान और यूएई में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए अफगानिस्तान की टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Big blow to Afghanistan team, mystery spinner AM Ghazanfar out of Champions Trophy 2025, will not play IPL
गजानफर - फोटो : Twitter

विस्तार

अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर एएम गजानफर कमर के निचले हिस्से में फ्रेक्चर के कारण आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी और आईपीएल दोनों से बाहर हो गए हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। अफगानिस्तान की टीम को ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है।
विज्ञापन

बाएं हाथ के स्पिनर नांगेयालिया खरोटे को 19 फरवरी से पाकिस्तान और यूएई में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए अफगानिस्तान की टीम में शामिल किया गया है। 20 साल के खरोटे पिछले साल डेब्यू के बाद से सात वनडे और छह टी20 मैच खेल चुके हैं। गजानफर को पिछले साल अफगानिस्तान के जिम्बाब्वे दौरे पर चोट लगी थी और वह कम से कम चार महीने टीम से बाहर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक्स पर लिखा, 'एएम गजानफर चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। उन्हें कमर के निचले हिस्से में फ्रेक्चर हुआ है। उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर चोट लगी थी और वह कम से कम चार महीने बाहर रहेंगे।' आईपीएल 21 मार्च से 25 मई तक होना है जिसमें गजांफर को मुंबई इंडियंस के लिये खेलना था।
विज्ञापन

एसीबी ने यह भी बताया कि आफ स्पिनर मुजीबुर रहमान पूरी तरह से फिट होने तक वनडे टीम से बाहर रहेंगे हालांकि वह एसए 20 में पार्ल रॉयल्स के लिए खेले थे। अफगानिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी में पहला मैच कराची में 21 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से खेलना है। इसके बाद टीम 26 फरवरी को इंग्लैंड और 28 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। अफगानिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में उलटफेर करती दिख सकती है।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिये अफगानिस्तान टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान ), इब्राहिम जदरान, इकराम अलीखिल, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदिन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फरीह अहमद, फजलहक फारूकी, नांगेयालिया खरोटे, नावीद जदरान, नूर अहमद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed