फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   big blow for Babar Azam team Pakistan fast bowler Naseem Shah may be out of the World Cup 2023

World Cup: बाबर आजम की टीम के लिए बुरी खबर! विश्व कप से बाहर हो सकता है पाकिस्तान का स्टार तेज गेंदबाज

Sat, 16 Sep 2023 06:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 16 Sep 2023 06:40 PM IST
सार

विश्व कप का आयोजन भारत में पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक होगा। पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत छह अक्तूबर को नीदरलैंड के खिलाफ करेगी। वह 14 अक्तूबर को भारत के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगी।

विज्ञापन
big blow for Babar Azam team Pakistan fast bowler Naseem Shah may be out of the World Cup 2023
नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप हारने के बाद पाकिस्तानी टीम को एक और झटका लगा है। युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह आगामी विश्व कप से बाहर हो सकते हैं। नसीम को एशिया कप के दौरान कंधे में चोट लगी थी। इस कारण वह क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। विश्व कप का आयोजन भारत में पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक होगा। पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत छह अक्तूबर को नीदरलैंड के खिलाफ करेगी।
विज्ञापन


20 वर्षीय नसीम को भारत के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। भारतीय पारी के 46वें ओवर के दौरान दाहिने कंधे की मांसपेशियों में चोट लगने के बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दुबई में नसीम के स्कैन का विश्लेषण किया है, जिससे संकेत मिले हैं कि उन्हें इस साल क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है। ऐसे में वह विश्व कप से बाहर हो सकते हैं।
विज्ञापन

big blow for Babar Azam team Pakistan fast bowler Naseem Shah may be out of the World Cup 2023
नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
नसीम शाह की जगह खेले थे जमान खान
विश्व कप के बाद पाकस्तानी टीम दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नजरिए से यह एक अहम सीरीज है और इसमें भी नसीम का खेलना मुश्किल माना जा रहा है। पीसीबी अभी भी दूसरे स्कैन के नतीजों का इंतजार कर रहा है। एशिया कप में नसीम शाह की जगह जमान खान खेले थे, लेकिन वह टीम को फाइनल में पहुंचाने में सफल नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन

big blow for Babar Azam team Pakistan fast bowler Naseem Shah may be out of the World Cup 2023
चोटिल होने के बाद नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
नसीम शाह का करियर
नसीम ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में पहला टेस्ट खेला था। वह 17 टेस्ट मैचों में 51 विकेट ले चुके हैं। वनडे की बात करें तो नसीम को अगस्त 2022 में नीदरलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला खेला था। वनडे में 14 मैचों में उनके नाम 32 विकेट हैं। वहीं, नसीम ने पहला टी20 अगस्त 2022 में भारत के खिलाफ दुबई में खेला था। इस फॉर्मेट में उन्होंने 19 मैचों में 15 विकेट हासिल किए हैं।
विज्ञापन

big blow for Babar Azam team Pakistan fast bowler Naseem Shah may be out of the World Cup 2023
ट्रेविस हेड - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया को भी लगा झटका
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे वनडे के दौरान ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड चोटिल हो गए। बाएं हाथ में फ्रैक्चर होने के बाद अगले महीने होने वाले विश्व कप में  हेड की भागीदारी अनिश्चितता में पड़ गई है। शुक्रवार को सेंचुरियन में चौथे वनडे में सातवें ओवर में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी की एक गेंद पर हेड चोटिल हो गए। उन्हें रिटायर हर्ट होने के लिए मजबूर होना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने मैच के बाद कहा, "यह एक निश्चित फ्रैक्चर है।" ऐसे में हेड का विश्व कप में खेलना निश्चित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed