{"_id":"6d55f9d2-9c40-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"bidder-gets-activ-as-ipl-6-resumes","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल-6 : पहले मैच में सटोरियों की फेवरेट केकेआर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल-6 : पहले मैच में सटोरियों की फेवरेट केकेआर
हापुड़/ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2013 05:36 PM IST
विज्ञापन
सटोरियों के मुताबिक आईपीएल-6 के पहले मैच में कोलकाता फेवरेट है। सट्टेबाजों ने इस टीम का रेट 85 पैसे रखा है। आईपीएल-6 के पहले मैच में कोलकाता का मुकाबला दिल्ली से है।
विज्ञापन
आईपीएल-6 के महासंग्राम के साथ ही सटोरियों ने अपनी दुकान जमा ली है। 54 दिन तक चलने वाले क्रिकेट के इस जंग में करोड़ों रुपए का सट्टा लगाए जाने का अनुमान है।
विज्ञापन
सटोरियों के गुर्गे हर शहर में सक्रिय हो गए हैं। शहर में क्रिकेट मैच का सट्टा करीब एक दशक से अधिक समय से फल फूल रहा है।
शुरू में इस धंधे से चंद ही लोग जुड़े थे, लेकिन अब इनकी लंबी फौज तैयार हो गई है। आलम यह है कि कुछ सटोरियों ने अपने गुर्गों शहर में छोड़ रखा है, जो युवाओं को अपने जाल में फंसाकर उन्हें सट्टे का शौक लगवा रहे हैं।
विज्ञापन
कुछ प्रमुख सटोरियों ने तो दिल्ली, नोएडा में फ्लैट किराए पर ले रखे हैं और वहीं से मोबाइल फोन के माध्यम से अपना नेटवर्क चलाते हैं।
यहां उनके गुर्गे पैसों का लेन देन करते हैं। बता दें कि क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाकर शहर के कई लोग करोड़ों रुपए हार चुके हैं।
करीब पांच साल पहले चैंबर ऑफ कामर्स में एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
रेलवे रोड पर रहने वाले एक व्यक्ति करीब छह साल पहले जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी।
इन दोनों ने सट्टे में मोटा नुकसान होने के कारण मौत को गले लगाना उचित समझा, क्योंकि कर्ज बढ़ गया था।
वहीं, कुछ ऐसे भी हैं जो आत्महत्या का प्रयास कर चुके हैं, जबकि कई लोग कर्ज के कारण संपत्ति बेचकर शहर छोड़ गए हैं।
क्या कहते हैं पुलिस अधिक्षक
पुलिस अधीक्षक डा. अशोक कुमार राघव का कहना है कि क्रिकेट मैच में सट्टा किसी भी हाल में नहीं लगने दिया जाएगा। एसओजी और स्थानीय पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सट्टा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
क्या है रेट
* मुंबई 4.50 रुपए, चेन्नई 4.40 रुपए, दिल्ली 5.50 रुपए, बैंगलोर 6 रुपए, कोलकाता 5.50 रुपए, राजस्थान 15 रुपए, पूना 11 रुपए और हैदराबाद 21 रुपए।
पहले मैच में कोलकाता फेवरेट
बुधवार को आईपीएल के पहले मैच में अब तक कोलकाता को सट्टेबाजों में फेवरेट मान रखा है। इस टीम का रेट 85 पैसे है।