WI Inning
235/3 (19.4 ov)
Shai Hope 90(48)*
Sherfane Rutherford 49 (26)
IND elected to bowl
{"_id":"62a858318b014a2c127ef52b","slug":"bhuvneshwar-kumar-can-become-the-highest-wicket-taker-in-t20-powerplay-in-ind-vs-sa-3rd-t20-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: विश्व रिकॉर्ड बनाने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं भुवनेश्वर कुमार, टिम साउदी को पीछे छोड़ने का मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: विश्व रिकॉर्ड बनाने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं भुवनेश्वर कुमार, टिम साउदी को पीछे छोड़ने का मौका
Fri, 17 Jun 2022 11:57 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम

Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:57 AM IST
सार
भुवनेश्वर कुमार इस सीरीज में सैमुअल बद्री और टिम साउदी को पीछे छोड़ सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भुवनेश्वर ने पावरप्ले में तीन विकेट झटके थे और इन दोनों गेंदबाजों की बराबरी की थी।
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच में खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। इस मैच में पावरप्ले में एक विकेट लेते ही भुवनेश्वर टी20 फॉर्मेट में पावरप्ले के अंदर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। इस मामले में वो न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी और वेस्टइंडीज के लेग स्पिनर सैमुअल बद्री को पीछे छोड़ेंगे। मौजूदा समय में बद्री, साउदी और भुवनेश्वर के नाम टी20 में पावरप्ले के अंदर 33 विकेट हैं। अब 34वां विकेट लेते ही भुवनेश्वर यह खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
भुवनेश्वर ने 60 पारियों में पावरप्ले में गेंदबाजी की है और 33 विकेट चटकाए हैं। वहीं, सैमुएल बद्री ने 50 और टिम साउदी ने 68 पारियों में इतने ही विकेट लिए हैं। इस मामले में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन तीसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम 58 पारियों में 27 विकेट हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को जोश हेजलवुड सिर्फ 30 पारियों में पावरप्ले के अंदर 26 विकेट ले चुके हैं।

| गेंदबाज | पारी | विकेट | इकोनॉमी रेट |
|---|---|---|---|
| सैमुअल ब्रदी | 50 | 33 | 6.29 |
| भुवनेश्वर कुमार | 59 | 33 | 5.66 |
| टिम साउदी | 68 | 33 | 7.30 |
| शाकिब अल हसन | 58 | 27 | 6.74 |
| जोश हेजलवुड | 30 | 26 | 6.00 |
Trending Videos
कटक में किया कमाल
अपने करियर की शुरुआत में स्विंग गेंदबाजी से कमाल करने वाले भुवनेश्वर कुमार चोट के चलते अपनी लय खो बैठे थे। उनकी गति में भी गिरावट आई थी। इसके बाद माना जा रहा था कि उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चलेगा, लेकिन अब भुवी ने शानदार वापसी की है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में जमकर रन लुटाने वाले भुवनेश्वर कुमार ने शानदार वापसी की और दूसरे मैच में अपने चार ओवरों में सिर्फ 13 रन देकर चार विकेट झटके।
भुवनेश्वर इस मैच में अपनी पुरानी लय में नजर आए। उन्होंने पावरप्ले में अफ्रीका बल्लेबाजों को एक-एक रन के लिए तरसा दिया और तीन विकेट भी निकाले। 148 रन के स्कोर का बचाव करते हुए भारत की शुरुआत इससे बेहतर नहीं हो सकती थी। इसके बाद आखिर के ओवर में भी भुवी ने एक विकेट निकाला। हालांकि, बाकी गेंदबाजों ने उनका साथ नहीं दिया और टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, अगले मैच में भुवनेश्वर पावरप्ले में कोई विकेट नहीं ले पाए, लेकिन भारत की जीत में योगदान दिया।
भुवी ने पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर को भी पीछे छोड़ा
टी20 फॉर्मेट में पहले ही ओवर में विकेट चटकाने के मामले में भुवनेश्वर ने पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर को पीछे छोड़ दिया है। भुवनेश्वर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में पहले ही ओवर में 31 विकेट चटका चुके हैं, जबकि मोहम्मद आमिर ने 30 विकेट लिए थे। इस मामले में पाकिस्तान के सोहेल तनवीर सबसे आगे हैं, जिन्होंने टी20 मैच की किसी पारी के पहले ही ओवर में 36 विकेट निकाले हैं। भुवनेश्वर इसी साल सोहेल तनवीर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

| गेंदबाज | विकेट |
|---|---|
| सोहेल तनवीर | 36 |
| भुवनेश्वर कुमार | 31 |
| मोहम्मद आमिर | 30 |
| डेविड विली | 30 |
| डेल स्टेन | 27 |