{"_id":"43cd43ca-da63-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"bhuvneshwar-has-struck-in-his-first-spell-in-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस खूबी ने बनाया भुवनेश्वर को टीम इंडिया की 'सनसनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस खूबी ने बनाया भुवनेश्वर को टीम इंडिया की 'सनसनी
नई दिल्ली
Updated Fri, 21 Jun 2013 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय गेंदबाजी की नई सनसनी बनकर उभरे भुवनेश्वर कुमार चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार कसी हुई गेंदबाजी कर विपक्षी बल्लेबाजों को खासा परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार न सिर्फ बेहतरीन स्विंग कराते हैं बल्कि अपनी टीम को शुरुआती सफलता भी बहुत जल्द दिलाते हैं।
मेरठ के इस नायाब तेज गेंदबाज ने श्रीलंका के खिलाफ बृहस्पतिवार को चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में भी लाजवाब गेंदबाजी की। भुवनेश्वर की ही कसी हुई गेंदबाजी का कमाल था कि श्रीलंका के धुरंधर बल्लेबाज खुलकर खेल नहीं सके और उन्हें एक-एक रन बनाने के लिए खासा संघर्ष करना पड़ा।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में भी तीसरे ओवर में कुशल परेरा को स्लिप में कैच आउट कराकर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई थी।
भुवनेश्वर ने पिछले साल दिसंबर में ही अपना अंतरराष्ट्रीय करियर आगाज किया था तब से लेकर अब तक वह 12 वनडे मैच खेल चुके हैं। इन 12 वनडे मैचों में उन्होंने सात मौकों पर अपने पहले ही स्पेल में टीम इंडिया को शुरुआती सफलता दिलाई है।
विज्ञापन
इसके अलावा भुवी ने पांच मैचों में सलामी बल्लेबाजों को दहाई का आंकड़ा पार करने से पूर्व चलता कर दिया।
यहां यह भी दिलचस्प है कि भुवनेश्वर ने टूर्नामेंट में तीन मौकों पर बाएं हाथ के बल्लेबाजों को स्लिप में कैच आउट कराया है और वह भी सुरेश रैना के हाथों।
भुवी ने श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में जोरदार स्विंग गेंदबाजी का कमाल दिखाया और कुमार संगकारा जैसे बल्लेबाज को खूब छकाया। संगकारा भारत के खिलाफ सबसे सफल बल्लेबाज माने जाते हैं।
इंग्लैंड में गेंदबाजों को मिल रही स्विंग का फायदा भुवी को भी मिल रहा है। यही कारण है कि चैंपियंस ट्रॉफी में भुवनेश्वर ने बल्लेबाजों को खूब परेशान भी किया है। ये अलग बात है कि उन्हें टूर्नामेंट में ज्यादा सफलता नहीं मिली है लेकिन टीम को शुरुआती सफलता के अलावा विपक्षी बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं दिया है।