{"_id":"574c3b594f1c1bd24c1092d3","slug":"bhuvi-is-a-world-class-bowler-says-warner","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल फतह के बाद कप्तान वॉर्नर हुए भुवी के मुरीद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल फतह के बाद कप्तान वॉर्नर हुए भुवी के मुरीद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 30 May 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर आईपीएल-9 में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले भुवनेश्वर कुमार के मुरीद हो चुके हैं। वॉर्नर ने भुवनेश्वर कुमार को विश्व स्तरीय गेंदबाज कहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बतौर कप्तान उन्हें भुवनेश्वर की क्षमता और खेल के जज्बे पर पूरा भरोसा है। भुवनेश्वर ने इस संस्करण में सर्वाधिक 23 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर पर आठ रन से खिताबी जीत मिलने के बाद वॉर्नर ने कहा, ‘बेशक भुवनेश्वर भारतीय टीम में अंदर-बाहर होता रहा है। लेकिन वह विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
बतौर ओपनर नई गेंद से मैं इस तरह के विकेट पर भुवनेश्वर का समाना करना चाहूंगा क्योंकि वह पहली ही गेंद से मैच की दिशा तैयार करता है। वह जिस तरह से क्रिकेट खेलता है उस पर मेरा पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
वह जुनूनी है। उसे खेल से प्यार है और अंतिम ओवर में मैं हमेशा उस पर भरोसा करता हूं। भुवनेश्वर को बांग्लादेशी गेंदबाजी मुस्ताफिजुर रहमान का बेहतरीन साथ मिला।’