फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bhubaneswar want to play with sachin tendulkar in test

सचिन के साथ टेस्ट खेलना चाहते हैं भुवनेश्वर

Thu, 27 Dec 2012 11:49 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 27 Dec 2012 11:49 PM IST
विज्ञापन
bhubaneswar want to play with sachin tendulkar in test

पाकिस्तान

विज्ञापन
के खिलाफ मंगलवार को कैरियर के अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में धमाकेदार गेंदबाजी कर सुर्खियों में आए टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का सपना सचिन तेंदुलकर के साथ टेस्ट मैचों में खेलना है। भुवनेश्वर ने पाकिस्तान के खिलाफ बंगलूरू में टी-20 मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर का आगाज किया है।

22 वर्षीय भुवनेश्वर ने कहा, ‘मुझे जब यह पता लगा कि सचिन ने वन-डे से संन्यास ले लिया है तो मैं गहरी निराशा में डूब गया था। उस समय मुझे लगा कि मेरे पास से क्रिकेट के भगवान के साथ खेलने का मौका ही निकल गया है। लेकिन मुझे खुशी है कि सचिन अभी टेस्ट खेलना जारी रखेंगे और मुझे उनके साथ खेलने का मौका मिल सकता है।’

अपनी स्विंग गेंदबाजी से पाकिस्तान को शुरुआत में दहलाने वाले भुवनेश्वर ने कहा कि स्विंग उनका मुख्य हथियार है और वह अपने शहर के ही मध्यम तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार को अपना आदर्श मानते हैं। अपने पदार्पण मैच के लिए भुवनेश्वर ने कहा, ‘मुझे बताया गया था कि मुझे मौका मिल सकता है। विकेट देखने के बाद टीम प्रबंधन ने मुझे खेलाने का फैसला किया। मैं खुश भी था और नर्वस भी।

खासतौर पर मैं इस बात को लेकर ज्यादा नर्वस था कि मैं अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहा हूं। लेकिन, मैदान पर उतरने के बाद मेरे लिए सब कुछ सामान्य हो गया। मेरी शुरुआत अच्छी रही। नाजुक मौकों पर मैंने छह रन बनाए। नौ रन पर तीन विकेट लिए और एक कैच भी लपका। यह परफेक्ट शुरुआत होती यदि हम जीत जाते। मैंने इस मैच में वही किया जो मैं घरेलू क्रिकेट में करता आ रहा हूं।’

भुवनेश्वर ने साथ ही कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ बातचीत से भी उनका इस महत्वपूर्ण मैच से पहले आत्मविश्वास मजबूत हुआ। धोनी ने उनसे कहा कि भारत के लिए खेलना एक बड़ी बात है लेकिन उन्हें यह मानकर मैदान में उतरना होगा कि यह सिर्फ एक मैच है।

बेहतरीन आलराउंडर साबित होंगे भुवनेश्वर
भुवनेश्वर ने अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम ही रखा है लेकिन क्रिकेट का ककहरा सिखाने वाले उनके कोच को पूरा विश्वास है वह जल्द ही एक बेहतरीन आलराउंडर साबित होंगे। भुवनेश्वर के कोच रस्तोगी ने कहा, ‘घरेलू क्रिकेट में किए गए प्रदर्शन अपने आप भुवनेश्वर के बारे में सब कुछ कह देता है। वह एक बेहतरीन आलराउंडर है और हमारी एकेडमी टीम के लिए ओपनिंग भी करता है। अब उसके पास वेंकटेश प्रसाद जैसे दुनिया के बेहतरीन कोच हैं जो निश्चित रूप से उसे एक बेहतरीन आलराउंडर बनाने में मदद करेंगे।’

भुवनेश्वर मानसिक रूप से मजबूत खिलाड़ी है। उसकी लाइन और लेंथ बहुत सटीक है। पिछले पांच वर्षों से वह घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा कर रहा है।
ज्ञानेंद्र पांडे, पूर्व रणजी खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed