फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Best Win: Sunil Gavaskar said – the victory in Australia was One of the greatest performances of Indian cricket

Best Win: सुनील गावस्कर बोले- ऑस्ट्रेलिया में मिली जीत भारतीय क्रिकेट के सबसे महान प्रदर्शनों में से एक

Wed, 12 Jan 2022 11:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 12 Jan 2022 11:04 PM IST
सार

भारत की जीत का एक साल पूरा होने के जश्न को मनाने के लिए, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने ‘डाउन अंडरडॉग्स- इंडियाज ग्रेटेस्ट कमबैक’ नामक एक विशेष डॉक्यूमेंट्री-सीरीज का निर्माण किया है, जिसका प्रीमियर (प्रसारण) 14 जनवरी को होगा।

विज्ञापन
Best Win: Sunil Gavaskar said – the victory in Australia was One of the greatest performances of Indian cricket
सुनील गावस्कर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में चोटों से जूझने के बावजूद भारत की अविश्वसनीय टेस्ट जीत को याद करते हुए महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने कहा कि यह प्रदर्शन टीम की अब तक की सबसे बड़ी सफलता में से एक है। इसे देश के क्रिकेट इतिहास का स्वर्णिम अध्याय माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में भारत की जीत भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी सफलता में से एक मानी जाएगी। 
विज्ञापन


गावस्कर ने कहा- अपने सबसे कम टेस्ट स्कोर 36 रन पर आउट होने के बाद मनोबल को उठाना और फिर एक बड़ी टीम को उसकी घरेलू सरजमीं पर हराना खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प के अलावा कप्तान, कोच रवि शास्त्री और उनके समर्थन समूह द्वारा निभाई गई नेतृत्व भूमिकाओं को दर्शाता हैं। मुझे इस दौरान वहां मौजूद रहने और भारतीय क्रिकेट के इतिहास का एक सुनहरा अध्याय देखने का सौभाग्य मिला।
विज्ञापन


भारत की जीत का एक साल पूरा होने के जश्न को मनाने के लिए, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने ‘डाउन अंडरडॉग्स- इंडियाज ग्रेटेस्ट कमबैक’ नामक एक विशेष डॉक्यूमेंट्री-सीरीज का निर्माण किया है, जिसका प्रीमियर (प्रसारण) 14 जनवरी को होगा।  इसमें 72 साल के गावस्कर की टिप्पणी भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने सीरीज के पहले टेस्ट की दूसरी पारी में अपने सबसे कम स्कोर महज 36 रन पर आउट होने और करारी शिकस्त झेलने के बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया। रहाणे की कप्तानी में टीम ने मेलबर्न में जीत दर्ज की और फिर सिडनी में मुश्किल परिस्थियों में अश्विन और हनुमा विहारी के संघर्ष ने मैच को ड्रॉ करवाया। 


ऑस्ट्रेलिया का अभेद्य किला माना जाने वाला गाबा (ब्रिसबेन) मैदान पर खेले गए निर्णायक मैच में भारत ने आखिरी दिन पंत की शानदार बल्लेबाजी से यादगार जीत दर्ज की। इसके बाद 2021 में भारत ने इंग्लैंड को ओवल में भी हराया। यहां भारतीय टीम पिछले 50 साल में नहीं जीत सकी थी। इसके अलावा भारत ने सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed