फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bengaluru to host IPL final; Pune, Mumbai given home options

ईडन को लगा 'जोर का झटका', बंगलूरू में होगा आईपीएल फाइनल

Fri, 15 Apr 2016 08:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Apr 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
Bengaluru to host IPL final; Pune, Mumbai given home options
ipl - फोटो : pti

सूखे से पीड़ित महाराष्ट्र से आईपीएल के 13 मैच स्थानातंरित करने के बांबे हाईकोर्ट के निर्णय के बाद शुक्रवार को टी-20 लीग के फाइनल के लिए बंगलूरू का चयन किया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा महाराष्ट्र की दोनों फ्रेंचाइजी टीमों (मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस) को 4 वैकल्पिक घरेलू स्थल में से चुनने का विकल्प भी दिया है। फाइनल मैच के लिए कोलकाता का ईडन गार्डंस भी चर्चा में था लेकिन बंगलुरू बाजी मार ले गया।
विज्ञापन


आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को पुणे और मुंबई टीमों के प्रतिनिधियों के साथ मुद्दे को लेकर बैठक की। बैठक में आईपीएल-9 का फाइनल और पहला क्वालीफायर बंगलूरू में कराने जबकि दूसरा क्वालीफायर और एलिमिनेटर को कोलकाता स्थानातंरित करने का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल इस प्रस्ताव पर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल फैसला लेगी। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र राज्य में पानी के संकट के चलते बीसीसीआई को निर्देश दिया था कि 30 अप्रैल के बाद मैचों को राज्य से शिफ्ट कर दिया जाए। 

मुंबई टीम कानपुर को चुन सकती है घरेलू स्थल

Bengaluru to host IPL final; Pune, Mumbai given home options
ipl
शुक्रवार को हुई आईपीएल बैठक में महाराष्ट्र की दोनों प्रभावित टीमों को रायपुर, जयपुर, विशाखापट्टनम और कानुपर में से किसी एक को अपना घरेलू स्थल चुनने का विकल्प दिया गया। जबकि राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस ने विशाखापट्टनम का चयन कर लिया है जबकि मुंबई इंडियंस ने फैसले के लिए दो दिन का समय मांगा है।

बीसीसीआई ने होईकोर्ट को आश्वस्त किया था कि मुंबई और पुणे मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच-पांच करोड़ रुपये का योगदान करने को तैयार हैं। इस बारे में आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि जहां तक बात पांच करोड़ रुपये के योगदान की है तो वह हाईकोर्ट के निर्देशानुसार होगा।

एक मई के मैच को पुणे में ही कराने का आग्रह

Bengaluru to host IPL final; Pune, Mumbai given home options
rohit sharma - फोटो : getty

साथ ही शुक्ला ने कहा कि बीसीसीआई माननीय अदालत के सामने यह आग्रह भी करेगी कि एक मई को मुंबई और पुणे के बीच पुणे में होने वाले मैच की अनुमति दे दी जाए क्योंकि पुणे को 29 अप्रैल को अपने घरेलू स्थल पर मैच खेलना है। 

आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा, "हम आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सामने प्रस्ताव रखेंगे कि फाइनल और पहला क्वालीफायर बंगलूरू और क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर को कोलकाता स्थानातंरित कर दिया जाए। मुंबई और पुणे से बात करने के बाद हमने उन्हें रायपुर, जयपुर, कानपुर और विशाखापट्टनम के विकल्प दिए हैं। मुंबई ने अपने निर्णय के लिए दो दिन का समय मांगा है। पुणे ने विशाखापट्टनम को अपनी प्राथमिकता में रखा है। हम गवर्निंग काउंसिल के सामने पुणे का प्रस्ताव रखेंगे।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed