{"_id":"64fb55222d00186acc0c7603","slug":"ben-stokes-stokes-may-undergo-knee-surgery-after-the-world-cup-difficult-to-play-in-the-series-against-india-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ben Stokes: विश्वकप के बाद घुटने की सर्जरी करवा सकते हैं स्टोक्स, भारत के खिलाफ सीरीज में खेलना मुश्किल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ben Stokes: विश्वकप के बाद घुटने की सर्जरी करवा सकते हैं स्टोक्स, भारत के खिलाफ सीरीज में खेलना मुश्किल
Fri, 08 Sep 2023 10:38 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्डिफ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्डिफ
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 08 Sep 2023 10:38 PM IST
सार
स्टोक्स ने कहा कि वह विश्वकप के बाद अपनी लंबे समय से लंबित सर्जरी को निपटाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने विवरण देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान आगामी वनडे विश्वकप के बाद घुटने की सर्जरी करवा कर सकते हैं। अगर उनकी सर्जरी होती है तो अगले साल भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की बड़ी सीरीज में उनका खेलना संदिग्ध हो जाएगा। घुटने में समस्या के कारण स्टोक्स ने पिछली कुछ सीरीज में बहुत ही कम गेंदबाजी की है। उन्होंने पिछले तीन एशेज टेस्ट में ज्यादातर विशेषज्ञ बल्लेबाज की भूमिका निभाई। वह अगले महीने भारत में होने वाले विश्वकप में भी ऐसा करना जारी रखेंगे।
स्टोक्स ने कहा कि वह विश्वकप के बाद अपनी लंबे समय से लंबित सर्जरी को निपटाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने विवरण देने से इनकार कर दिया। स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले कहा, मुझे पता है कि क्या होने वाला है, मुझे नहीं लगता कि कहने का यह सही समय है कि मैं क्या कर रहा हूं। मैं कुछ विशेषज्ञों के साथ बातचीत कर रहा हूं।'
स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले कहा, "मुझे पता है कि क्या होने वाला है, मुझे नहीं लगता कि यह कहने का सही समय है कि मैं क्या कर रहा हूं। मैं कुछ विशेषज्ञों के साथ बातचीत कर रहा हूं। यह जानकर अच्छा लगा कि विश्व कप के बाद हमारे पास एक बहुत अच्छी योजना है जिसे पर हम कायम रह सकते हैं। मैं अगली गर्मियों में एक ऑलराउंडर के रूप में खेलना चाहता हूं। इस विश्व कप में खेलने के बाद घुटने को ठीक करना है।"
विज्ञापन
अगर इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान विश्व कप के बाद सर्जरी कराते हैं तो 25 जनवरी से भारत में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में उनका खेलना मुश्किल होगा। घुटने की सर्जरी से उबरने वाले किसी भी खिलाड़ी को ऑपरेशन की प्रकृति और व्यापक पुनर्वास में लगने वाले समय के आधार पर कम से कम 8-12 सप्ताह लग सकते हैं। स्टोक्स आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं। ऐसे में उनके लिए वापसी का आदर्श समय अगले साल का आईपीएल हो सकता है।
स्टोक्स ने भारत में पांच अक्तूबर से शुरू होने वाले विश्व कप में खेलने के लिए वनडे से संन्यास लेने का अपना फैसला पलट दिया है। वह इंग्लैंड की वनडे टीम के लिए वापसी कर चुके हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी के साथ दमदार वापसी की है।