{"_id":"5ee511768ebc3e43034b104a","slug":"ben-stokes-ready-to-step-in-for-joe-root-i-am-scottie-pippen-to-his-michael-jordan","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में रूट की जगह कप्तानी के लिए तैयार स्टोक्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में रूट की जगह कप्तानी के लिए तैयार स्टोक्स
Sat, 13 Jun 2020 11:19 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
- फोटो : bbc
बेन स्टोक्स ने कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ जुलाई से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में वह नियमित कप्तान जो रूट की गैर मौजूदगी में इंग्लैंड की कप्तानी के लिए तैयार हैं। रूट का पहले टेस्ट में खेलना अनिश्चित है, क्योंकि दूसरे बेटे के जन्म के बाद उन्हें सात दिन पृथक वास में रहना होगा।
विज्ञापन
स्टोक्स ने ‘डेली मिरर’ में अपने कॉलम में लिखा कि इसकी संभावना है कि हमारे कप्तान जो रूट पहला टेस्ट नहीं खेल सकेंगे, क्योंकि उनके घर दूसरा नन्हा मेहमान आने वाला है। ऐसे में बतौर उपकप्तान मुझे जिम्मेदारी लेनी होगी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस महामारी के बाद बंद पड़ा क्रिकेट इस श्रृंखला के जरिए फिर शुरू होगा। स्टोक्स ने कहा कि हम अपनी ओर से फिट रहने के लिए वर्जिश वगैरह कर रहे थे, लेकिन लॉकडाउन में यह सब आसान नहीं था। ये पूरे 13 सप्ताह कभी खुशी कभी गम वाले रहे।
विज्ञापन