फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes named in squad for one day series against New Zealand

विवादित क्रिकेटर की इंग्लैंड टीम में हुई वापसी, कीवियों के हौसले करेगा पस्त

Fri, 02 Feb 2018 01:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Feb 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
Ben Stokes named in squad for one day series against New Zealand
england

इंग्लिश क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंड बेन स्टोक्स को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया है। इससे पहले बेन स्टोक्स को ब्रिस्टल मैजिस्ट्रेट की कोर्ट के सामने 13 फरवरी को सुनवाई के लिए पेश होना पड़ेगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में बेन स्टोक्स पर एक नाइट क्लब में दो लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। 13 फरवरी को सुनवाई में पेश होने की वजह से बेन स्टोक्स वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड के साथ होने वाले टी-20 मैच में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि ब्रिस्टल में हुई इस घटना के बाद से ऑलराउंडर स्टोक्स को इंग्लैंड क्रिकेट टीम से बाहर रखा गया है। अब जाकर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने स्क्वाड में उन्हें शामिल करने का फैसला लिया है। आईपीएल नीलामी में बेन स्टोक्स को सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हैं। राजस्थान रॉयल ने उन्हें 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ben Stokes named in squad for one day series against New Zealand
बेन स्टोक्स - फोटो : twitter
बेन स्टोक्स को स्क्वाड में शामिल करने के बाद तेज गेंदबाज जेक बॉल और बल्लेबाज डेविड मालन को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले महीने ही इन दोनों खिलाड़ियों को स्टोक्स की जगह टीम में वापस लाया गया था। इंग्लैंड ने यह सीरीज 4-1 से जीती थी।

इंग्लैंड टीम का स्क्वाड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बैरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, टॉम करन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लांकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विल्ली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed