फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes, Jonny Bairstow, Kagiso rabada and Usman khawaja named for ICC test cricketer of the year award

ICC Awards: आईसीसी ने बताए टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के दावेदारों के नाम, इंग्लैंड के दो खिलाड़ी शामिल

Fri, 30 Dec 2022 05:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 30 Dec 2022 05:02 PM IST
सार

आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के दावदारों के नाम का एलान कर दिया है। इस लिस्ट में इंग्लैंड के दो और दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
Ben Stokes, Jonny Bairstow, Kagiso rabada and Usman khawaja named for ICC test cricketer of the year award
बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर बन सकते हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए नामित चार खिलाड़ियों के नाम का एलान कर दिया है। इंग्लैंड के दो और दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी यह अवॉर्ड जीतने की रेस में शामिल हैं। इंग्लैंड के कप्तान बने स्टोक्स के अलावा जॉनी बेयरस्टो भी यह अवॉर्ड जीत सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा भी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर बन सकते हैं। 
विज्ञापन


बेन स्टोक्स
बेन स्टोक्स ने इस साल 15 टेस्ट मैच में बल्ले के साथ 870 रन बनाए और 26 विकेट भी झटके। इस साल उन्होंने इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली और 10 में से नौ मैच में जीत हासिल की। स्टोक्स के कप्तान बनने के बाद टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खेलने का अंदाज बदल गया। अब इंग्लैंड की टीम सिर्फ जीत के इरादे से खेलती है और लगातार मैच जीत रही है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 103 रन की शानदार पारी खेलकर उन्होंने इंग्लैंड को जीत दिलाई थी। 
विज्ञापन


जॉनी बेयरस्टो
इंग्लैंड के ही जॉनी बेयरस्टो ने इस साल कमाल की बल्लेबाजी की है और वह भी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने के दावेदार हैं। बेयरस्टो ने इस साल 10 टेस्ट मैच में 1061 रन बनाए हैं। इस साल उनका औसत 66.31 और स्ट्राइक रेट 76 का रहा। इस दौरान उनके बल्ले से छह शतक और एक अर्धशतक निकला। भारत के खिलाफ मैच में उन्होंने 106 और 114 रन की पारी खेली थी और इंग्लैंड को जीत दिलाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उस्मान ख्वाजा
ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा भी इस साल टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने के दावेदार हैं। उन्होंने 11 मैच में 1080 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी करते हुए ख्वाजा ने 67.50 के औसत से रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से पांच अर्धशतक भी निकले। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के मैच में उन्होंने 137 और 101 रन की पारी खेली थी। 


कगिसो रबाडा
दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा भी इस साल टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीत सकते हैं। रबाडा ने नौ टेस्ट मैच में 47 विकेट झटके हैं। इस साल उनका औसत 22.25 और स्ट्राइक रेट 34.1 का रहा। 52 रन देकर पांच विकेट उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed