फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes agent said he will speak at the right time 

सही वक्त आने पर अपना मुंह खोलेंगे बेन स्टोक्स, ब्रांडेड कंपनी ने भी नाता तोड़ा

Fri, 13 Oct 2017 02:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Fri, 13 Oct 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
Ben Stokes agent said he will speak at the right time 
बेन स्टोक्स

इन दिनों विवादों से जुझ रहे इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के एजेंट मेल फेयरब्रदर ने कहा, अभी सही समय नहीं है कुछ व्यक्त करने का। वक्त आने पर वो सब कुछ बोलेंगे। बता दें कि हाल ही में कुछ दिन पहले स्टोक्स अपनी करतूतों के कारण विवादों में फंस गए थे। 26 वर्षीय इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को ब्रिस्टल पुलिस ने मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले चौथे वन-डे की टीम से भी बाहर कर दिया गया था। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं स्टोक्स के झगड़े का वीडियो वायरल होने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बेन स्टोक्स को निलंबित भी कर दिया था। साथ ही ईसीबी ने अगले आदेश तक स्टोक्स को अंतरराष्ट्रीय मैचों से भी बाहर कर दिया था। उन्होंने कहा है कि स्टोक्स एशेज सीरीज के लिए तब तक ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे जब तक उन पर चल रही जांच पूरी नहीं हो जाती।
विज्ञापन


पढ़ेंः- इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की एक और शर्मनाक हरकत, खतरे में पड़ी जगह
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट 23 नवम्बर से शुरू होगा। इससे पहले यदि स्टोक्स इस मामले में बरी हो जाते हैं, तब पर भी पहले टेस्ट के लिए टीम में शामिल नहीं किये जा सकते।

दरअसल, यह मामला सुलझने से पहले स्टोक्स को एक और झटका लगा है। खेल किट निर्माता की एक बड़ी कंपनी न्यू बैलेंस ने बेन स्टोक्स की इन हरकतों के बाद उनसे साथ अपना कॉनट्रैक्ट तोड़ लिया है। उन्होंने अपने जारी बयान में कहा, 'न्यू बैलेंस अपने ग्लोबल एथलीट के ऐसे किसी भी व्यवहार का समर्थन नहीं करती है जो हमारे ब्रैंड की संस्कृति और विचारों से मेल नहीं खाता हो।'

बहरहाल, स्टोक्स को एशेज सीरीज के लिए चुनी गई टीम में रखा गया है। मगर 28 अक्टूबर को वह टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना नहीं होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed